फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight people shot dead in less than 24 hour in South Africa

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 24 घंटे के भीतर आठ लोगों की गोली मारकर हत्या

Sun, 07 Jul 2019 09:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Eight people shot dead in less than 24 hour in South Africa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में 24 घंटे के भीतर आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल माना जा रहा है कि ये गिरोह से संबंधित हिंसा के कारण हुआ है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता एफसी वेनविक का कहना है कि पीड़ितों में छह महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 26 साल के बीच है। इनकी फिलिपी ईस्ट में शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं शनिवार की सुबह हेनोवर पार्क में दो अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन दोनों में एक 23 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन


वेनविक ने बताया कि पुलिस इन मौतों के लिए जिम्मेदार संदिग्धों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन लोगों को मारने के पीछे क्या उद्देश्य था, ये भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आगे कहा, "जांच के लिए दोहरी हत्या का मामला दर्ज किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घटनाएं पुलिस मिनिस्टर भेकी सेले के केपकाउन दौरे के बाद एक हफ्ते से भी कम समय में हुई हैं। सेले ने यहां गिरोह हिंसा को संबोधित किया था, जिनसे कई समुदाय परेशान हैं। गिरोहों ने लंबे समय से शहर को तबाह किया हुआ है।


हर साल दर्जनों लोगों को गिरोह हिंसा में मार दिया जाता है, जिसके चलते स्थानीय अधिकारी केंद्र सरकार से सेना के जवानों को भेजने के लिए कहते हैं। बीते साल राष्ट्रपति सायरिल रामापोसा ने केपटाउन में एक एंटी गैंग यूनिट को लॉन्च किया था। ताकि शहर में बढ़ रही गिरोह हिंसा को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed