फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EC Arun Goel is leading a delegation to Maldives to observe the conduct of the Presidential Election

EC: मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल बने पर्यवेक्षक, चीन और भारत के लिए अहम

Mon, 11 Sep 2023 01:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Sep 2023 01:11 PM IST
सार

भारत चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव का पहला दौर 9 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था। अन्य देशों और संगठनों के अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी चुनाव अवलोकन कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन
EC Arun Goel is leading a delegation to Maldives to observe the conduct of the Presidential Election
Election Commissioner Arun Goel - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। यह भारत और चीन के लिए काफी अहम है। मालदीव के चुनाव आयोग के निमंत्रण पर चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल मालदीव में जारी राष्ट्रपति चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर वहां गया हुआ है। इस दल में गोयल के अलावा उप चुनाव आयुक्त अजय भादू, प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार शर्मा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि अन्य देशों और संगठनों के अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी चुनाव अवलोकन कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची, पंजीकरण, पहचान प्रणाली और प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसने स्थानीय चुनाव आयोग की पहल का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


बता दें, शनिवार को मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम चरण का मतदान हुआ था, लेकिन इसमें किसी को बहुमत नहीं मिलने पर अब 30 सितंबर को सबसे ज्यादा मत पाने वाले पहले दो उम्मीदवारों के बीच चयन के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भारत समर्थक माना जाता है। वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनके मुख्य विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज की पार्टी ‘पीपुल्स नेशनल कांग्रेस’ को चीन समर्थक माना जाता है। इसलिए भारत में जी20 सम्मेलन के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन चुनावों के परिणामों की फिक्र जरूर होगी। भले ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत नहीं आए हों, लेकिन उन्हें भी यह जानने में दिलचस्पी होगी कि आखिर देश का राष्ट्रपति कौन बनेगा।



इन चुनावों के नतीजों को भारत और चीन दोनों पर ही असर पड़ने वाला है। अगर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह जीतते हैं तो चीन परेशान होगा और अगर चीन समर्थक मोहम्मद मुइज को जीत मिलती है तो भारत के लिए परेशानी बढ़ेगी। मुइज, चीन समर्थक है और उनके जीतने से हिंद महासागर पर भारत की मौजूदगी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed