फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake off northeastern coastline rattles Japan; no tsunami warning issued

Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता

Sun, 28 Jun 2026 06:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jun 2026 06:04 AM IST
सार

Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
earthquake off northeastern coastline rattles Japan; no tsunami warning issued
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


करीब 40 किलोमीटर गहारई में था केंद्र
स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7:25 इवाते प्रांत के तट के पास रविवार को भूकंप आया। इसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर थी। इसके झटके आओमोरी प्रांत और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन


सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई
इस भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Venezuela earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता


भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील देश है जापान
जापान भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील देश है। हाल के दिनों में कई भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें गुरुवार को इसी क्षेत्र के पास 7.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप भी शामिल है। पहले इसे कम तीव्रता का बताया गया था। लेकिन बाद में इसकी तीव्रता बढ़ा दी गई।

मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और भूकंप आ सकते हैं। शुक्रवार को माउंट फूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित यामानाशी प्रांत में भी 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed