{"_id":"61a370bcf648910bba415d53","slug":"earthquake-of-magnitude-7-5-strikes-northern-peru-says-usgs-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अमेरिका: पेरू में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अमेरिका: पेरू में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता
Sun, 28 Nov 2021 05:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:36 PM IST
सार
भूकंप से अब तक इसमें किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबरें सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरू के उत्तरी क्षेत्र में रविवार को 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र बरांका शहर से 40 किमी की दूरी पर स्थित था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, यह झटके पेरू की राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। हालांकि, अब तक इसमें किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबरें सामने नहीं आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 100 किमी नीचे था, जिसकी वजह से जमीन हिलने की घटना सीमित रही। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप जिस जगह पर आया, वह इलाका अमेजन वर्षावन वाला है, जहां बसावट काफी कम है। अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद अब तक सुनामी से जुड़ा कोई अलर्ट नहीं मिला है।