6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से कांपा जापान, अबतक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को सुबह जापान के सबसे अधिक आबादी वाले होन्शू द्वीप के तट पर यह भूकंप महसूस किया गया। भू रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लगभग 10:23 (यूटीसी) पर था जो होन्शु द्वीप के पूर्वी तट के निकट था।
United States Geological Survey (USGS): Earthquake of magnitude 6.3 occurred near the east coast of Honshu, Japan, today at 10:23 UTC (Coordinated Universal Time).
— ANI (@ANI) August 4, 2019विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 23 मिनट पर क्षेत्र के बड़े हिस्से में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसे टोक्यो तक महसूस किया गया है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि सुनामी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
एजेंसी ने कहा कि जब भूकंप आया था तब आपात चेतावनी जारी की गई थी लेकिन किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली। सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि शिनकेनसेन बुलेट ट्रेन सेवा को क्षेत्र में कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
एनएचके ने बताया कि फुकुशिमा डायची समेत क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्रों में कुछ भी असामान्य नहीं लगा है। साल 2011 में 9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 18,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।