फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of magnitude 6.3 occurred near the east coast of Honshu japan

6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से कांपा जापान, अबतक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Sun, 04 Aug 2019 07:29 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जापान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जापान Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 04 Aug 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 6.3 occurred near the east coast of Honshu japan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को सुबह जापान के सबसे अधिक आबादी वाले होन्शू द्वीप के तट पर यह भूकंप महसूस किया गया। भू रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लगभग 10:23 (यूटीसी) पर था जो होन्शु द्वीप के पूर्वी तट के  निकट था।

विज्ञापन
 


अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 23 मिनट पर क्षेत्र के बड़े हिस्से में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसे टोक्यो तक महसूस किया गया है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि सुनामी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि जब भूकंप आया था तब आपात चेतावनी जारी की गई थी लेकिन किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली। सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि शिनकेनसेन बुलेट ट्रेन सेवा को क्षेत्र में कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।


एनएचके ने बताया कि फुकुशिमा डायची समेत क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्रों में कुछ भी असामान्य नहीं लगा है। साल 2011 में 9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 18,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed