{"_id":"63b7057b8d74620ac626b491","slug":"earthquake-of-5-8-magnitude-jolted-parts-of-pakistan-and-afghanistan-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता; फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता; फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं
Thu, 05 Jan 2023 10:44 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:44 PM IST
सार
पाकिस्तान के पेशावर, लोअर दीर, चित्राल, खैबर जिला, वजीरिस्तान, टैंक, बाजौर, मर्दन, पाराचिनार, मुरी, मनसेहरा, एबटाबाद, मुल्तान, शेखूपुरा, चिन्योट और कोटली में भी भूकंप के प्रभाव महसूस किए गए।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.8 रही। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था, जबकि भूकंपीय केंद्र के अनुसार इसकी गहराई 173 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
इन इलाकों में आया भूकंप
हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दावा किया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई। एनएसएमसी ने कहा कि गिलगित, झेलम, चकवाल, पाकपट्टन, लक्की मारवात, नौशेरा, स्वात, मलाकंद और देश के अन्य इलाकों में झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
इसी के साथ पाकिस्तान के पेशावर, लोअर दीर, चित्राल, खैबर जिला, वजीरिस्तान, टैंक, बाजौर, मर्दन, पाराचिनार, मुरी, मनसेहरा, एबटाबाद, मुल्तान, शेखूपुरा, चिन्योट और कोटली में भी भूकंप के प्रभाव महसूस किए गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान में भूकंप आना आम बात
भूकंप न केवल पाकिस्तान के कई हिस्सों में महसूस किया गया बल्कि भारत सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया। एनएसएमसी ने कहा कि पाकिस्तान में भूकंप आना आम बात है और एक दिन पहले पंजाब के हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का कम तीव्रता का भूकंप आया था। देश में सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।