फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake jolts Afghanistan World News In Hindi

World News: अफगानिस्तान में फिर हिली धरती, 15 दिन के भीतर चौथी बार आया भूकंप, पढ़ें विश्व की प्रमुख खबरें

Thu, 26 Oct 2023 04:37 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 26 Oct 2023 04:37 AM IST
सार

 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Earthquake jolts Afghanistan World News In Hindi
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 1.09 बजे आया, जिसका केंद्र 150 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें, 15 दिन के भीतर चौथी बार अफगानिस्तान की धरती भूकंप से हिली है। 11 अक्तूबर को हेरात प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतवंशी पीएम के तौर पर ऋषि सुनक का एक वर्ष पूरा
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले पीएम के रूप में ऋषि सुनक ने बुधवार को एक साल पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती लिज ट्रस के संक्षिप्त कार्यकाल के बीच अनेक घरेलू और वैश्विक चुनौतियों तथा उथल-पुथल की स्थिति के दौरान प्रधानमंत्री पद संभाला था। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष ग्रेग हैंड्स ने सुनक के कार्यकाल को लेकर उनकी प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से आर्थिक व सांस्कृतिक रिश्ते और गहरे करेगा आयरलैंड
उप प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि आयरिश सरकार इस सप्ताह शुरू की गई अपनी नवीनीकृत एशिया प्रशांत रणनीति के हिस्से के रूप में भारत के साथ अपने मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहती है। आयरलैंड की एशिया प्रशांत रणनीति में 2025 तक इस क्षेत्र के साथ 100 अरब यूरो के व्यापार का लक्ष्य था, जो समय से दो साल पहले ही पार कर लिया गया है। मार्टिन ने डबलिन में कहा, हमारे (भारत के साथ) मजबूत आर्थिक संबंध हैं, लेकिन मजबूत सांस्कृतिक संबंध भी हैं। हम इसे और भी गहरा करना चाहते हैं।  

विज्ञापन

लड़कियों के उत्पीड़न के दोषी पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को उम्रकैद
एक पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। लेविड एडवर्ड नाम के पुलिस अधिकारी ने स्नैपचैट पर 10 से 16 वर्ष की 200 से ज्यादा लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। मामले में लोक अभियोजक ने बताया कि अधिकारी किशोर उम्र की   लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें डरा-धमकाकर नग्न तस्वीरें मंगवाता था। उसने कुल 210 लड़कियों से उनकी नग्न तस्वीरें मांगी। पहले वह खुद को एक किशोर बताकर लड़कियों से स्नैपचैट पर दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे नग्न तस्वीरों की मांग करता था।  

जापान में लिंग परिवर्तन के लिए अंग हटाने वाला कानून असांविधानिक
जापान की शीर्ष अदालत ने उस कानून को असांविधानिक करार दे दिया, जिसके तहत ट्रांसजेंडर लोगों को आधिकारिक दस्तावेजों में अपना लिंग बदलवाने के लिए अपने प्रजनन अंग हटवाने की जरूरत थी। 15 जजों की वृहद पीठ का यह फैसला 2003 के इस कानून की सांविधानिक वैधता पर पहला फैसला है, जिसके तहत सरकारी मान्यता प्राप्त लिंग परिवर्तन के लिए प्रजनन अंग हटवाना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठन व चिकित्सा समूह इस कानून को अमानवीय बताते हुए इसकी निंदा की थी। पीठ ने एक वादी द्वारा पारिवारिक रजिस्ट्री में उसका लिंग पुरुष से बदलकर महिला करने के आग्रह वाली याचिका पर यह फैसला सुनाया। 

सीटीबीटी से रूस के बाहर होने पर रूसी संसद की मुहर
रूसी संसद ने बुधवार को एक नया कानून पारित कर परमाणु हथियार परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाली वैश्विक संधि (सीटीबीटी) से रूस का समर्थन वापस ले लिया है। ऊपरी सदन, फेडरेशन काउंसिल ने इस कानून को शून्य के मुकाबले 156 वोटों से मंजूरी दे दी। निचले सदन, ड्यूमा ने भी इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। अब यह हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति पुतिन के पास जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed