{"_id":"5ee829872ddcfc5fe33ae19e","slug":"earthquake-in-tajikistan-earthquake-hit-of-dushanbe-tajikistan-at-7-am-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती, 6.8 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती, 6.8 रही तीव्रता
Tue, 16 Jun 2020 07:38 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुशान्बे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुशान्बे
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के लगातार झटके आ रहे हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि तजाकिस्तान समेत आस-पास के इलाकों में भी सात बजे सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 रही। बताया गया है कि इसका केंद्र राजधानी दुशान्बे से 341 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में रहा। इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
An earthquake with a magnitude of 6.8 on the Richter Scale hit 341km ESE (east-southeast) of Dushanbe, Tajikistan at 7:00 am today: National Centre for Seismology
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 16, 2020
घाटी में झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सुबह 4.36 बजे घाटी में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।
वहीं, नौ जून को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.16 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.9 रही।
गुजरात में भी सोमवार को आया था भूकंप
गुजरात में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप के झटके 12:57 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही।
भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया गया कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र भुज के भचाउ के पास रहा।