फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake in mexico guatemala border magnitude was more then six damage report

Earthquake: भूकंप से थर्राया मैक्सिको, रिक्टर स्केल तीव्रता 6.4 मापी गई

Sun, 12 May 2024 07:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मैक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मैक्सिको सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 May 2024 07:37 PM IST
सार

मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
earthquake in mexico guatemala border magnitude was more then six damage report
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके मैक्सिको के शहर सुचिएट में सुबह छह बजे महसूस किए गए। सुचिएट शहर मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर बसा है और सुचिएट नाम की नदी दोनों देशों की सीमाओं को अलग करती है। सुचिएट नदी जहां समुद्र में गिरती है, उसी जगह भूकंप का केंद्र था।
विज्ञापन


भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। ग्वाटेमाला में कुछ जगहों पर भूस्खलन हुआ है, लेकिन वहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मैक्सिको में बीते साल दिसंबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed