{"_id":"5e77cce68ebc3e76d156c229","slug":"earthquake-in-croatia-buildings-damaged-fire-started-in-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोएशिया में शक्तिशाली भूकंप, इमारतें क्षतिग्रस्त, कई जगह लगी आग, एक बच्चा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रोएशिया में शक्तिशाली भूकंप, इमारतें क्षतिग्रस्त, कई जगह लगी आग, एक बच्चा घायल
Mon, 23 Mar 2020 02:09 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय देश क्रोशिया में रविवार सुबह शक्तिशाली भूकंप से कांप उठा। इसमें कई इमारतें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसकी वजह से कई इमारतों में आग लगने की सूचना भी है। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, एक बच्चा घायल हुआ है।
विज्ञापन
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। शुरुआती खबर में इसकी तीव्रता 6.0 बताई गई थी। मीडिया ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, छत से गिरने की वजह से बच्चे के सिर में चोट पहुंची है।
विज्ञापन
राजधानी जगरेब के कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक व्यक्ति ने बताया कि उसने इससे पहले कभी इतने तेज झटके महसूस नहीं किए। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए क्रोएशिया के गृह मंत्री डावोर बोज्निवोविक ने लोगों से सावधानी बरतने और दूरी बनाकर रखने की अपील की है।
विज्ञापन