फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake hits China and Myanmar; 4.2 Recorded Intensity know updates

Earthquake:चीन और म्यांमार में आया भूकंप; 4.2 दर्ज की गई तीव्रता

Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
सार

चीन और म्यामांर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

विज्ञापन
Earthquake hits China and Myanmar; 4.2 Recorded Intensity know updates
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को चीन के झिजैंग में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके अलावा सुबह  2:15 बजे म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर म्यांमार में आए भूकंपीय झटकों की तीव्रता भी 4.2 दर्ज की गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


चीन के झिजैंग में आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि रविवार को चीन के झिजैंग में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.28 और देशांतर 87.87 पर 30 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन


 क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 


कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed