फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earth trembled due to earthquake in Russia, tremors felt 30 times, tsunami alert in japan and other countries

Earthquake in Russia: रूस में भूकंप से कांपी धरती, 30 बार महसूस किए गए झटके, सुनामी की आशंका ने बढ़ाई चिंता

Wed, 30 Jul 2025 10:21 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Wed, 30 Jul 2025 10:21 AM IST
सार

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता को देख लोग दहशत में आ गए। भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई।

विज्ञापन
Earth trembled due to earthquake in Russia, tremors felt 30 times, tsunami alert in japan and other countries
रूस में भूकंप - फोटो : PTI

विस्तार

रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भूकंप ने तबाही मचा दी है। रिक्टर स्केल पर 8.7 तीव्रता वाले भूकंप से धरती कांपी तो लोग भी दहशत में आ गए। रूसी एजेंसी का कहना है कि भूकंप के बाद कामचटका में 30 से अधिक बार झटके महसूस किए गए। पलभर में तबाही के मंजर की आशंका को भांपते हुए लोग घरों से बाहर भागने लगे। वहीं भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। तमाम इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Earth trembled due to earthquake in Russia, tremors felt 30 times, tsunami alert in japan and other countries
रूस में भूकंप। - फोटो : PTI
रूस के कामचटका में आए भूकंप के झटकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दिखा गया कि एक घर में बुरी तरह से सामान हिल रहा। यूजर ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है। एक अन्य वीडियो में एक कैंप में रखा सामान हिलता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि झटकों से ऐसा महसूस हुआ कि कोई तेजी से हमें झकझोर रहा हो। झटके महसूस होने पर लोग घर से बाहर की ओर भागे। वहीं रूसी एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई बार 2 से 5 की तीव्रता वाले 30 अतिरिक्त झटके महसूस किए गए। रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार कि भूकंप के दौरान एक हवाई अड्डे सहित कई स्थानों पर कई लोगों को मामूली चोटें आईं।

Earth trembled due to earthquake in Russia, tremors felt 30 times, tsunami alert in japan and other countries
रूस में भूकंप के बाद घर से बाहर आए लोग। - फोटो : PTI
घरों के अंदर गिरी अलमारियां
भूकंप के बाद रूस के सबसे बड़े शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में लोग सड़कों पर आ गए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूट गए, कारें सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गईं और इमारतों में कांपती नजर आईं। इससे पहले जुलाई में कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे- जिनमें से सबसे बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। सबसे बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर और 180,000 की आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में था। 4 नवंबर, 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ था

Earth trembled due to earthquake in Russia, tremors felt 30 times, tsunami alert in japan and other countries
रूस में भूकंप। - फोटो : PTI
सुनामी के अलर्ट सायरन बजे
रूस के कामचटका में आए भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में आई। आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed