फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM S Jaishankar interact with Indian community and business leaders at Old Trafford in Manchester

UK: एंडरसन, तेंदुलकर और भारत-ब्रिटेन के रिश्ते..., जानें मैनचेस्टर में जयशंकर ने किन-किन बातों का किया जिक्र

Sat, 08 Mar 2025 08:28 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 08:28 PM IST
सार

S Jaishankar:  मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समुदाय और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन के रिश्ते, क्रिकेट हस्तियों और इतिहास को लेकर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
EAM S Jaishankar interact with Indian community and business leaders at Old Trafford in Manchester
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समुदाय और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन के रिश्ते, क्रिकेट हस्तियों और इतिहास को लेकर अपने विचार रखे। जयशंकर ने दोनों देशों के रिश्तों को जटिल तो बताया, हालांकि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर आशा भी जताई। 
विज्ञापन


क्रिकेट खिलाड़ियों पर की बात
उन्होंने कहा, मुझे यह जानकार काफी खुशी हुई कि ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड का नाम जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा गया है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम मैंने कभी उस सवाल के जवाब में दिया था, जब मुझसे पांच पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम बताने को कहा गया था। क्योंकि जो इतने लंबे समय तक जो खिलाड़ी बोझ उठा सकता है, मैं उसे पहचान सकता हूं। भारत में हम इस जगह (ओल्ड ट्रैफर्ड) को सचिन तेंदुलकर के पहले शतक के लिए जानते हैं। मैं स्टुअर्ट ब्रॉड और भारत के हालिया मैचों की बात नहीं करुंगा, यहां कई सारी यादें हैं। मैं हमेशा खेल और कूटनीति के कनेक्शन से मुग्ध रहा हूं। मुझे लगता है कि इनमें अनुशासन है। इसमें बुद्धिमानी है। इसमें रचनात्मकता है, जो कि दोनों पेशों में अलग नहीं है। 
विज्ञापन


दोनों देशों के कूटनीतिक इतिहास पर भी की चर्चा
भारतीय समुदाय से दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए जयशंकर ने कहा, "भारत और ब्रिटेन का रिश्ता इतिहास में गहराई से जुड़ा है। यह इतिहास काफी जटिल रहा है। आप सब ह जानते हैं। मुझे लगता है कि हमें रिश्तों में अच्छे पक्षों को पकड़ना चाहिए। यहां संभावना देखें। जब हम दुनिया की दिशा देखते हैं, तब मुझे लगता है कि हमारे लिए इन रिश्तों को बढ़ाने की जरूरत और ज्यादा है। इसे मजबूत करने की जरूरत है, न कि कमजोर करने की। इसका एक इशारा यह है कि हम दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को पूरा करने के लिए तेजी से कोशिशें कर रहे हैं। मैं आज सावधानी से सकारात्मक हूं। मैं सार्वजनिक तौर पर हर चीज के लिए सावधान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावास खुले
भारत ने ब्रिटेन में दो नए वाणिज्य दूतावास खोले हैं। मैनचेस्टर और उत्तर आयरलैंड में खुले इन दोनों दूतावासों का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उद्घाटन किया। मैनचेस्टर में शनिवार को वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह इस क्षेत्र में बढ़ते प्रवासी समुदाय के महत्व का प्रतीक है और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) सहित भविष्य की चीजों का संकेत है। विशाखा यदुवंशी को महावाणिज्य दूत नियुक्त किया गया है। जयशंकर ने कहा कि यह उचित है कि विशाखा यदुवंशी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की नई महावाणिज्य दूत का पद भार संभाले। इससे पहले, शुक्रवार को जयशंकर ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में भारत का महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया था। यहां भारतीय मूल के 10,000 से अधिक लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed