फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar to represent PM Modi as his Special Envoy at Donald Trump's swearing-in as US President

Trump Oath Ceremony: PM के विशेष दूत के रूप में शामिल होंगे जयशंकर, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को पत्र सौंपेंगे

Mon, 20 Jan 2025 07:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jan 2025 07:35 PM IST
सार

Trump Oath Ceremony: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए वॉशिंगटन डी.सी. स्थित रोटुंडा भवन के बाहर लोग जुटने लगे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर जयशंकर प्रधानमंत्री का एक पत्र ट्रंप को सौंपेंगे।

विज्ञापन
EAM Jaishankar to represent PM Modi as his Special Envoy at Donald Trump's swearing-in as US President
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज वॉशिंगटन में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर जयशंकर प्रधानमंत्री का एक पत्र ट्रंप को सौंपेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अन्य मंत्री भी हो चुके शपथ ग्रहण समारोहों में शामिल
सूत्रों ने बताया कि यह एक सामान्य प्रथा है कि प्रधानमंत्री अपने विशेष दूतों को दूसरे देशों के प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में भेजते हैं। इससे पहले अन्य केंद्रीय मंत्री भी दूसरे देशों में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। साल 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। इसी तरह नवंबर 2023 में पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवमं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई 2024 में ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। इसी तरह विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अक्तूबर 2024 में इंडोनेशिया और मैक्सिको के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। विदेश राज्य मंत्री के रूप में राज कुमार रंजन सिंह ने जून 2022 में फिलीपीन्स के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 
विज्ञापन


रोटुंडा भवन में जुटने लगे लोग
इस  बीच, वॉशिंगटन डी.सी. स्थित रोटुंडा भवन के बाहर लोग जुटने लगे हैं, जहां आज डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति के पद की शपथ लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण सोमवार को होगा। दो हफ्ते पहले कांग्रेस ने ट्रंप की चुनावी जीत की आधिकारिक पुष्टि की थी। समारोह के शुरुआत में ट्रंप सेंट जॉन चर्च जाएंगे, जहां वह एक धार्मिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद वह ब्लेयर हाउस जाएंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का अतिथि गृह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन और हैरिस का औपचारिक विदाई समारोह
नॉर्थ पोर्टिको पर राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन पहले कमला हैरिस और उनके पति का स्वागत करेंगे। फिर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का स्वागत करेंगे। उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस भी शपथ लेंगे, जिसके बाद ट्रंप शपथ लेंगे। इसके बाद ट्रंप का भाषण होगा। फिर बाइडन और हैरिस का औपचारिक विदाई समारोह होगा। फिर ट्रंप और वेंस के लिए साइनिंग रूम समारोह होगा। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed