फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar said India to provide USD 75 million to Nepal for reconstruction efforts in earthquake-hit area

Nepal: नेपाल की मदद के लिए भारत ने फिर बढ़ाए हाथ, भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए 7.5 करोड़ डॉलर देने का वादा

Fri, 05 Jan 2024 12:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

जयशंकर इस साल की पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को नेपाल पहुंचे हैं। उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष एनपी सउद के साथ काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय और अन्य पुनर्निर्माण परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

विज्ञापन
EAM Jaishankar said India to provide USD 75 million to Nepal for reconstruction efforts in earthquake-hit area
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल में पिछले साल आए भूकंप के बाद लोगों को अपने घरों के पुनर्निर्माण और जिंदगी को पटरी पर लाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अब अपने पड़ोसी देश की मदद को भारत ने एक बार फिर जिम्मा उठा लिया है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने शुक्रवार को एलान किया कि भारत मदद जारी रखेगा और भूकंप से प्रभावित नेपाल के पश्चिमी जिले में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 7.5 करोड़ डॉलर देगा। 

विज्ञापन


इस साल की पहली विदेश यात्रा पर जयशंकर
बता दें, जयशंकर इस साल की पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को नेपाल पहुंचे हैं। उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष एनपी सउद के साथ साल 2015 में आए भूकंप के बााद काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय और अन्य पुनर्निर्माण परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


भूकंप के कारण हुई मौतों को जानकर दुखी
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत पिछले साल नवंबर में नेपाल के पश्चिमी हिस्सों में आए भूकंप के कारण हुई मौतों और तबाही के बारे में जानकर दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल के लोगों और नेतृत्व के प्रति एकजुटता व्यक्त की है और हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम नेपाल के लोगों के साथ
उन्होंने कहा, 'हम नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। इसलिए हमने कल प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को बताया कि हम प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 1,000 करोड़ नेपाली रुपये यानी 7.5 करोड़ डॉलर देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed