फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar Qatar Visit Updates Dialogue on Bilateral Relations news in Hindi

Jaishankar In Qatar: दोहा में विदेश मंत्री जयशंकर और PM अल थानी की मुलाकात; द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत

Sun, 30 Jun 2024 06:35 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे हैं। एक दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी।

विज्ञापन
EAM Jaishankar Qatar Visit Updates Dialogue on Bilateral Relations news in Hindi
कतर के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता करते विदेश मंत्री डॉ जयशंकर - फोटो : एक्स @DrSJaishankar

विस्तार

व्यापार, निवेध और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत कतर के साथ बातचीत करेगा। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर की राजधानी दोहा पहुंच चुके हैं। जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत करेंगे। बता दें कि कतर के प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। दोहा पहुंचने के बाद कतर के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल महामहिम श्री इब्राहिम फखरू ने हवाई अड्डे पर डॉ जयशंकर का स्वागत किया। 
विज्ञापन

व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी समेत कई अन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में लिखा कि दोहा में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी समेत कई अन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम अल थानी से मिलकर बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महामहिम अमीर और उन्हें शुभकामना संदेश भी दिए।

पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहाई के बाद यात्रा
जयशंकर ने कहा, भारत-कतर संबंधों को और बेहतर बनाने और आपसी हितों के मुद्दों पर निरंतर बातचीत की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि जयशंकर की यह यात्रा कतर द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा करने के साढ़े चार महीने बाद हो रही है, जिन्हें अगस्त 2022 में गिरफ्तार किए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed