फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar meets Chinese FM Wang on sidelines of G20 Foreign Ministers Meeting in Johannesburg

South Africa: G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने चीनी समकक्ष से मिले जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Fri, 21 Feb 2025 04:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

South Africa: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जोहान्सबर्ग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। यह मुलाकात जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई। इस मुलाकात में भारत और चीन के द्विपक्षीय मुद्दों और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
EAM Jaishankar meets Chinese FM Wang on sidelines of G20 Foreign Ministers Meeting in Johannesburg
भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक। - फोटो : एक्स/डॉ. एस. जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। यह मुलाकात जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई है। दक्षिण अफ्रीका अभी जी20 की मेजबानी कर रहा है। 

विज्ञापन

जयशंकर जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। उन्होंने वांग यी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किया और लिखा, 'आज सुबह जोहान्सबर्ग में जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य व विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात का अवसर मिला।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

EAM Jaishankar meets Chinese FM Wang on sidelines of G20 Foreign Ministers Meeting in Johannesburg
एस जयशंकर, वांग यी - फोटो : एक्स/डॉ. एस. जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि जी20 की बैठकों ने ऐसे समय में भी बातचीत का अवसर प्रदान किया है, जब भारत-चीन संबंध के चुनौतीपूर्ण चरण में हैं। उन्होंने कहा, हमें यह भी मानना चाहिए कि एक ध्रुवीकृत दुनिया के बीच हमारे दोनों देशों ने एक संस्था के रूप में जी20 को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा, भारत और चीन जी20, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स के सदस्य हैं। आपसी हितों के कुछ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे हैं, जहां हमारे पारस्परिक लाभ के लिए दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान जरूरी है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर और वांग ने सीमा पर शांति प्रबंधन, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन

बहु-ध्रुवीयता की ओर बढ़ती दुनिया का प्रतीक जी20: जयशंकर
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। इससे पहले गुरुवार को जी20 सत्र में 'वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति' पर चर्चा करते हुए जयशंकर ने कहा कि जी20 बहु-ध्रुवीयता की ओर बढ़ती दुनिया का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा, वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति किसी भी परिभाषा से कठिन है। इसमें कोरोना महामारी, युद्ध की स्थितियां, वित्तीय दबाव, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी कई समस्याएं शामिल हैं। 

जी20 क्या है और इसके सदस्य कौन देश हैं?
जी 20 दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक प्रमुख मंच है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका, अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ इसके सदस्य हैं। 

EAM Jaishankar meets Chinese FM Wang on sidelines of G20 Foreign Ministers Meeting in Johannesburg
एस जयशंकर, पेनी वोंग, जीन-नोएल बैरट - फोटो : पीटीआई
ऑस्ट्रेलिया और फ्रांसीसी समकक्ष के साथ की त्रिपक्षीय बैठक
विदेश मंत्री जयशंकर ने आज ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग और फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरट के साथ भी त्रिपक्षीय बैठक की और हिंद प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए जयशंकर ने कहा, जोहान्सबर्ग में भारत-ऑस्ट्रेलिया-फ्रांस की त्रिपक्षीय बैठक में विदेश मंत्री पेनी वोंग और जीन-नोएल बैरट मिलकर अच्छा लगा। हमारे तीनों देशों के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा हित हैं और एक-दूसरे की स्थिति को मजबूत करने की क्षमता है। त्रिपक्षीय बैठक में रख गए विचारों की सराहना करता हूं और उन्हें व्यावहारिक तरीकों से पूरा करने के लिए उत्सुक हूं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed