{"_id":"65322228809e2be9d5020084","slug":"eam-jaishankar-discusses-new-domains-on-cooperation-with-singapore-trade-minister-latest-news-update-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: जयशंकर ने सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से आपसी सहयोग पर की चर्चा, नए क्षेत्रों में तलाशीं संभावनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: जयशंकर ने सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से आपसी सहयोग पर की चर्चा, नए क्षेत्रों में तलाशीं संभावनाएं
Fri, 20 Oct 2023 12:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
जयशंकर सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी और साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
EAM Jaishankar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर वैश्विक चुनौतियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दो दिनी दौरे के आखिरी दिन जयशंकर ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री तेयो ची हेन और कारोबार मंत्री गान किम योंग के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उप-प्रधानमंत्री वोंग से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा, वैश्विक स्थिति पर उनकी अंतर्दृष्टि सराहनीय है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री हियान से मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, वरिष्ठ मंत्री तेयो ची हेन से मिलकर अच्छा लगा। कारोबार मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने लिखा, दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर केंद्रित चर्चा हुई।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने व्यापार मंत्री गान किम योंग से मुलाकात के दौरान दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। जयशंकर ने कहा कि शुक्रवार सुबह व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मिलकर अच्छा लगा हमने दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
जयशंकर सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी और साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशने के प्रयास किए जाएंगे।
भारत-सिंगापुर के रिश्ते कुछ वर्षों में काफी गहरा गए हैं
भारत-सिंगापुर के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में काफी गहराए हैं। दोनों देश रणनीतिक साझेदार हैं। सिंगापुर दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जिन्हें भारत ने जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर गत माह दिल्ली में मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया था। इसके अलावा पिछले महीने ही भारत-सिंगापुर की नौसेनाओं ने दक्षिण चीन सागर में एक सप्ताह तक चलने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स में भाग लिया था।
सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से जयशंकर की आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, दीर्घकालीन प्रभाव वाले नए क्षेत्रों में संभावना तलाशीं