फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Dr S Jaishankar interacting with the Indian Community in Cairo Egypt

S Jaishankar: मिस्र में भारतीय समुदाय से जयशंकर बोले- भारत कई देशों के लिए मेडिकल हब, आज राष्ट्रपति से मिलेंगे

Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, काहिरा
एएनआई, काहिरा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

डा. एस जयशंकर मिस्र के दौरे पर कहा कि हमारे व्यापार संबंधों में एक बड़ा विकास यह है कि मिस्र ने भारत से गेहूं का आयात करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar interacting with the Indian Community in Cairo Egypt
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/Dr. S Jaishankar (File)

विस्तार

विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर मिस्र के दौरे पर पहुंचे हैं और उन्होंने मिस्र के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए वहां के विदेश नीति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात भी की। इस दौरान एस जयशंकर ने मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत में मेडिकल हब और कोरोना के दौरान किए गए कामों के बारे में बात की।

विज्ञापन


उन्होंने काहिरा में भारतीय समुदाय से कहा कि हमारे व्यापार संबंधों में एक बड़ा विकास यह है कि मिस्र ने भारत से गेहूं का आयात करना शुरू कर दिया है। मिस्र के बारे में अच्छी बात यह है कि व्यापार दोनों पक्षों से उचित रूप से संतुलित रहा है।  आगे उन्होंने कहा कि मिस्र ने एक आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के साथ उद्यम स्थापित करने के बारे में विशेष इच्छा जताई है। और जयशंकर ने कहा कि इस बारे में भारत में अपने शिक्षा मंत्री के साथ इस पर चर्चा करूंगा।
विज्ञापन


एस जयशंकर बोले यह आज का भारत
मिस्र में भारतीयों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमने कोविड के दौरान भारतीयों को घर वापस लाने का अभूतपूर्व काम किया। यह आज का भारत है, जो बड़े काम करने में सक्षम है। आज साबित हो गया है कि यह चुनौतियों का सामना कर सकता है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। लाखों लोगों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली आगे बढ़ रही है इसमें पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों लोगों न इसका लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत कई देशों के लिए स्वास्थ्य केंद्र
आगे एस जयशंकर ने कहा कि हम कई देशों के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र हैं। न केवल पड़ोसी देशों के लोग बल्कि खाड़ी, पूर्वी-अफ्रीका, मध्य एशिया से भारत में इलाज के लिए आने वाले विदेशियों की संख्या काफी अधिक है। आगे उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में विश्व में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

मिस्र के राष्ट्रपति से मिलेंगे एस जयशंकर 
साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और मिस्र के संबंध अच्छे हैं। इसे तलाशने के लिए संभावनाएं अधिक हैं और भारत में उत्साह है। वह कल मिस्र के राष्ट्रपति से मिलेंगे और इस संबंध को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

मिस्र में विदेश नीति के विद्वानों से की जयशंकर ने मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मिस्र में विदेश नीति क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वानों से मुलाकात की। उनके दो दिनी दौरे का मकसद इस अफ्रीकी देश के साथ भारत की साझेदारी में नई पहलों को तलाशना है। वह मिस्र के विदेश मंत्री हसन शौकरी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, काहिरा की मेरी यात्रा की बहुत अच्छी शुरुआत हुई। विदेश नीति क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने क्षेत्रीय एवं विश्व राजनीति में भारत से रिश्तों व अंतर्दृष्टि के लिए उनके समर्थन के लिए आभार जताया। मिस्र की यात्रा के दौरान जयशंकर और शौकरी आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक मिस्र अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है और इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय कारोबार, वाणिज्य और निवेश पर खास ध्यान दिया जाएगा। दोनों देश इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।


काहिरा पार्क में गांधी को दी श्रद्धांजलि
विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को काहिरा के अल होरेया पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी का संदेश दुनिया को सभी के लिए न्याय और समानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर 2019 में इस पार्क में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed