{"_id":"604e5b9d887c8d2b737905c6","slug":"duke-university-isolates-all-graduate-students-in-case-of-increase-in-infectionin-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ड्यूक यूनिवर्सिटी ने संक्रमण के मामले बढ़ने पर सभी स्नातक विद्यार्थियों को पृथक-वास में भेजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ड्यूक यूनिवर्सिटी ने संक्रमण के मामले बढ़ने पर सभी स्नातक विद्यार्थियों को पृथक-वास में भेजा
Mon, 15 Mar 2021 12:23 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, डरहम
पीटीआई, डरहम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ड्यूक विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को पृथक-वास में जाने का आदेश जारी किया है, जो शनिवार से प्रभावी हो गया। ये विद्यार्थी रोजगार पाने संबंधी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद विश्वविद्यालय में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि स्नातक पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थियों को कम से कम 21 मार्च तक पृथक-वास में रहना होगा और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निलंबन या बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत एक हफ्ते में संस्थान के 180 से अधिक विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 200 अन्य विद्यार्थी इनके संपर्क में आए हैं जिन्हें पृथक-वास में रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें, अमेरिका कोरोना वायरस से जूझ रहा है। कोरोना के लगातर बढ़ मामले को देखते हुए अब अमेरिका साल के अंत तक आवश्यकता से अधिक मात्रा में टीके की खरीद की योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को दिए गए टीका खरीद के ऑर्डर से पहले ही अमेरिका के पास मध्य मई तक इतनी खुराक उपलब्ध होगी कि वह प्रत्येक व्यस्क का टीकाकरण कर सके। इसी तरह, जुलाई के अंत तक इस देश के पास 40 करोड़ लोगों के लिए खुराक उपलब्ध होगी।
देश 20 करोड़ और लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दिए जाने के लिए पर्याप्त ऑर्डर दिए जा चुके हैं। जॉनसन एंड जॉनसन के नए टीके की खेप जून के बाद मिलने की उम्मीद है जिनके जरिए और 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।