फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Due to Russia ukraine war US arms manufacturers companies stocks prices sharp increase

रूस-यूक्रेन जंग: तनाव भरे माहौल के बीच हथियार निर्माता कंपनियों की खिल गई हैं बांछें

Thu, 07 Apr 2022 02:04 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनियों के शेयर के भाव लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इस साल लॉकहीड मार्टिन के शेयरों के भाव 25 फीसदी, और रेयथियॉन के भाव 16 फीसदी चढ़ चुके हैं। नार्थरोप ग्रुमैन और जनरल डायनेमिक्स के शेयर भी खासे महंगे हुए हैं...
 

विज्ञापन
Due to Russia ukraine war US arms manufacturers companies stocks prices sharp increase
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लगभग डेढ़ महीने से जारी युद्ध के कारण यूक्रेन में जान-माल की भारी तबाही हुई है। इसके अलावा इस कारण पूरी दुनिया में महंगाई का नया दौर आ गया है। इस रूप में ये युद्ध दुनिया के आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। लेकिन अमेरिका के हथियार निर्माता कंपनियों की इस युद्ध के कारण चांदी हो गई है। उनके शेयरों के भाव में तेजी से हुई बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह उन्हें होने वाले मुनाफे के अनुमान में भारी इजाफा है।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया में छपी रिपोर्टों में कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के पहले से हथियार निर्माता कंपनियां संभावित युद्ध को मुनाफे के एक बड़े मौके के रूप में देख रही थीं। अमेरिका के चर्चित मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स की एक प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन के चीफ एग्जिक्यूटिव जेम्स टैकलेट ने जनवरी में कहा था कि बड़ी ताकतों के बीच होड़ बढ़ने पर रक्षा बजट बढ़ेगा। उससे उनकी कंपनी को ज्यादा बिजनेस मिलेगा। रेयथियॉन टेक्नोलॉजीज नामक कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ग्रेगरी हेस ने अपने निवेशकों से कहा है कि पूर्वी यूरोप में तनाव से उनकी कंपनी के लिए कारोबार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

विज्ञापन

35 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनियों के शेयर के भाव लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इस साल लॉकहीड मार्टिन के शेयरों के भाव 25 फीसदी, और रेयथियॉन के भाव 16 फीसदी चढ़ चुके हैं। नार्थरोप ग्रुमैन और जनरल डायनेमिक्स के शेयर भी खासे महंगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध शुरू होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 35 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता यूक्रेन को देने का एलान किया। उसके बाद 12 मार्च को उन्होंने 20 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की। फिर 16 मार्च को उन्होंने 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता का एलान किया। इसके पहले फरवरी के आरंभ में बाइडेन प्रशासन यूक्रेन को 1.35 बिलियन डॉलर की मदद देने का फैसला कर चुका था।

यूक्रेन के लिए यूरोपीय देशों ने बनाया खास सहायता बजट

जानकारों का कहना है कि सैन्य मदद के लिए मंजूरी लगभग सारी राशि हथियार निर्माता कंपनियों को जाती है। उनसे ही हथियारों की खरीद की जाती है। अमेरिका के अलावा जर्मनी और दूसरे यूरोपीय देशों ने भी यूक्रेन के लिए खास सहायता बजट का एलान किया है। विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बाद अब इसमें कोई शक नहीं है कि नाटो देशों का रक्षा खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगा। इसी वजह से हथियार निर्माता कंपनियों की बाछें खिली हुई हैं।



पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स पहले से चीनी खतरे का महौल बना कर अमेरिकी सरकार पर रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी बीच यूक्रेन को लेकर तनाव खड़ा हो गया। उसके बाद अब रूस और चीन के साझा खतरे की बात चर्चित हो गई है। मीडिया ने जो माहौल बनाया है, उससे रक्षा बजट बढ़ाने के पक्ष में जनमत भी झुका है। दूसरी तरफ रक्षा खर्च घटाने की वकालत करने वाले समूहों के लिए अब ऐसा करना ज्यादा मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed