फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Due to ban in Sri Lanka Chinese spy ship turned to Maldives

China: श्रीलंका में प्रतिबंध के कारण चीनी जासूसी जहाज ने मालदीव का किया रुख, भारतीय सैन्य अधिकारी का खुलासा

Tue, 23 Jan 2024 02:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Jan 2024 02:42 AM IST
सार

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए, जिससे सरकार का ध्यान चीन की ओर केंद्रित हो गया। मालदीव ने उनके यहां तैनात करीब 80 भारतीय सैनिकों की वापसी का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Due to ban in Sri Lanka Chinese spy ship turned to Maldives
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

श्रीलंका में लगे प्रतिबंद्ध के बाद चीनी जासूसी जहाज ने मालदीव का रुख किया है। यह खुलासा एक भारतीय सैन्य अधिकारी और स्वतंत्र शोधकर्ता के हवाले से न्यूज एजेंसी रायटर्स ने किया है। डेमियन साइमन नाम के स्वतंत्र शोधकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का जासूसी जहाज शिआंग एंग हांग को देखा गया है। यह मालदीव की ओर बढ़ रहा है। नई दिल्ली के लिए चिंता की बात। अधिकारी के हवाले से न्यूज एंजेंसी ने बताया कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चीन यात्रा के बाद से इस तरह की गतिविधियों का होना साफ इशारा है कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं। यह निश्चित रूप से नई दिल्ली के लिए चिंता की बात है। क्योंकि भारत ने 2022 में श्रीलंका समेत अपने तटों के पास चीन के जासूसी जहाजों की उपस्थिति पर आपत्ति उठाई थी।

विज्ञापन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए, जिससे सरकार का ध्यान चीन की ओर केंद्रित हो गया। मालदीव ने उनके यहां तैनात करीब 80 भारतीय सैनिकों की वापसी का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

पिछले साल भी चीन के जहाज ने श्रीलंका में किया था डॉक
अली साबरी ने कहा कि 'हमारे पड़ोस में क्या हो रहा है, कोई भी घटनाक्रम, जिसका हमारी सुरक्षा पर असर पड़ता है, वह जाहिर तौर पर हमारे लिए दिलचस्पी का विषय है।' बीते साल भी चीन के जासूसी जहाज युआन वांग-5 ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगार पर कई दिनों तक ठहरा था। यह चीन का बैलेस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज था। भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी और आशंका जताई थी कि यह भारत के मरीन एसेट्स का सर्विलांस कर सकता है। इस बार भी भारत की ऐसी ही चिंताएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed