फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai-based Indian expat counts his lucky stars as 7 family members survive AI plane crash

कोझिकोड विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे दुबई में रहने वाले ये सात भारतीय

Sat, 08 Aug 2020 07:28 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Aug 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Dubai-based Indian expat counts his lucky stars as 7 family members survive AI plane crash
कोझिकोड प्लेन क्रैश - फोटो : social media

दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी शेमिर वडक्कन पथाप्पिरियम ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि केरल के कोझिकोड में हुई विमान दुर्घटना में उनके और उनके भाई के परिवार के सभी सात सदस्य बाल-बाल बच गए हैं।

विज्ञापन


दुबई सिलिकॉन ओएसिस कंपनी में लॉजिस्टिक मैनेजर शेमिर (41) शुक्रवार शाम से ही विमान में सवार अपने परिवार के सदस्यों के बारे में पता करने के लिए कोझिकोड हवाई अड्डे के निकट अलग-अलग ट्रामा सेंटर में बार-बार फोन कर रहे थे।
विज्ञापन


दुबई से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 1344 विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 41 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड में हवाईपट्टी पर उतरते समय फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े हो गए। विमान में 190 लोग सवार थे, जिनमें से पायलट-इन-कमांड कैप्टन दीपक साठे और उनके सहयोगी पायलट अखिलेश कुमार समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेमिर ने कहा, 'यह खबर सुनकर हमें धक्का लगा। हम काफी समय तक उनसे बात नहीं कर पाए।' उन्होंने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों को बचाने वाले अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'काफी जद्दोजहद के बाद मैं अपनी पत्नी से बात कर पाया। उन्होंने मुझे बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया।'


शेमिर की पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। उनके भाई सफवान की पत्नी और उनकी बेटी तथा एक बेटा भी दुबई से कोझिकोड आ रही इस उड़ान में सवार थे। शेमिर ने कहा कि दुर्घटना में उनके परिवार के सदस्यों को चोट आई है लेकिन यह चोट जानलेवा नहीं है। उन्हें केरल के कालीकट और मलप्पुरम में तीन अलग-अलग अस्पतालों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed