फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dr fauci said increasing the interval between vaccines can increase risk of corona infection

कोरोना वायरस: डॉ फाउची ने कहा- टीके के बीच अंतराल बढ़ाने से संक्रमण की बढ़ सकती है आशंका

Sat, 12 Jun 2021 12:33 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 12:33 AM IST
सार

भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतराल 12-16 हफ्ते हैं, वहीं कोवाक्सीन की खुराकों में कोई बदलाव नहीं किया है

विज्ञापन
dr fauci said increasing the interval between vaccines can increase risk of corona infection
Dr. Anthony Fauci - फोटो : Twitter

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद टीकाकरण का काम तेजी चल रहा है। इस बीच देखा गया कि राज्यों ने टीके की कमी की शिकायत की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने मई में कोविशील्ड की दूसरी वैक्सीन के बीच के अंतराल को 8-12 हफ्तों से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया था। इसके बाद सरकार पर कई सवाल भी उठे थे। विशेषज्ञों ने कहा था कि कोविशील्ड के दूसरी के अंतराल के काफी अच्छे परिणाम आएंगे।

विज्ञापन


वहीं अमेरिका में मुख्य संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के मेडिकल सलाहकार डॉ एंथनी फाउची का कहना है कोरोना टीके की दो खुराकों के बीच के समय को बढ़ाने से वायरस के वेरियंट से संक्रमण होने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए डॉ फाउची ने ये भी कहा कि जिस देश में ज्यादा लोगों को कोरोना टीका नहीं दिया जा सका हो वहां पर डेल्टा वेरियंट की वजह से चिंता तो बनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले फाउची भारत में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण की बात कह चुके हैं। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि भारत की कोशिश होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्दी टीका लगाया जा सके। उस वक्त भी फाउची से टीके की बीच अंतराल बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया था उस समय उन्होंने कहा था कि जब वैक्सीन की कमी है तो ज्यादा लोगों को कम से कम वैक्सीन की पहली खुराक मिले इसके लिए पहली और दूसरी खुराक के बीच की अवधि को बढ़ाना सही काम है।

वहीं भारत सरकार ने पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने कोविशील्ड के दूसरी वैक्सीन के बीच का अंतराल बढ़ा दिया था। लेकिन कोवाक्सीन का ज्यों का त्यों है यानी 28 दिन ही रखा है। इस पर कुछ विशेषज्ञों के साथ विपक्ष का मानना है कि ऐसा देश में वैक्सीन की कमी के चलते ऐसा किया गया है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वैक्सीन के दो डोज के बीच 8 से 12 हफ्तों का गैप होना चाहिए। वर्तमान में ईयू में एस्ट्रेजनेका वैक्सीन के दो खुराक के बीच 12 हफ्तों, स्पेन में 16 हफ्तों तथा ब्रिटेन में आठ हफ्तों का अंतराल दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed