फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dr.family helping Indian people during covid surge from America

मिसाल: 'सात समंदर पार' से मदद कर रहा डॉक्टर परिवार, भारतीयों को 24x7 बताते हैं कोरोना से लड़ने के तरीके

Sat, 15 May 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 May 2021 03:51 PM IST
सार

कोरोना काल में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर और नर्स ईश्वर के ही रूप में दिख रहे हैं। डॉक्टर हफ्तों तक अपने घर नहीं जाते और मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। सात समंदर पार से भी डॉक्टर फोन के जरिए लोगों का इलाज कर रहे हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे ही डॉक्टर परिवार की कहानी..

विज्ञापन
Dr.family helping Indian people during covid surge from America
कोरोना वायरस का इलाज करते डॉक्टर ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संकट के दौरान कुछ लोग अपने मरीजों से दूरी बनाकर रह रहे हैं, परिजन मरीजों से बात करना भी उचित नहीं समझते। वहीं सात समंदर पार रह रहा एक डॉक्टर परिवार 24 घंटे लोगों की मदद करने में जुटा है। अमेरिका के इंडियानापोलिस में रहने वालीं डॉ. डॉली रानी पेशे से एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं। फिलहाल वे 24 घंटे वीडियो कॉल्स, व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों का इलाज कर रही हैं। उनकी इस पहल से सैकड़ों भारतीय परिवार और हजारों लोग लाभ प्राप्त कर चुके हैं। दरअसल, डॉ. डॉली खुद सीनियर डॉक्टर हैं, उनके परिवार में 10 सदस्य हैं और सभी डॉक्टर हैं। परिवार के सभी सदस्य डॉ. डॉली की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


परिवार से मिला सेवाभाव करने का संस्कार
भारत से आने वाले फोन कॉल्स और सभी मैसेज का जवाब डॉ. डॉली खुद ही देती हैं। डॉ. डॉली फोन के जरिए ही मेडिकल सलाह दे रही हैं। कोरोना लक्षण होने पर क्या करना है और क्या नहीं। साथ ही मरीजों को विश्वास दिलाना कि आप जल्द ही स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर लौट जाएंगे। हालांकि डॉ. डॉली कहती हैं कि सबसे मुश्किल काम रोगियों को भरोसा दिलाना होता है कि आप निराश ना हों, जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगे। वो कहती हैं कि यह संकट युद्ध जैसा है। हम इसे जीतकर रहेंगे। डॉली के मुताबिक कई बार व्हाट्सएप खोलने से भी डर लगता है, पता नहीं आज कितने मरीज बचे हैं और क्या उनका हाल है। फिर भी हिम्मत बांधकर सभी सवालों का जवाब देती हूं। डॉ. डॉली कहती हैं कि सेवाभाव का संस्कार तो परिवार से ही पैदा होता है। 
विज्ञापन


अभी तक 600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत भेज चुके
दिल्ली में छोटी बहन डेजी रानी और हमारा पूरा परिवार सभी जरूरतमंदों को लगातार मदद पहुंचा रहे हैं। डॉ. डॉली कहती हैं कि भारत के सभी राज्यों से मेरे पास फोन कॉल्स आते हैं और हां इसका कोई समय भी नहीं होता। आधी रात को भी मैं जागकर लोगों को परामर्श देती हूं। उन्होंने बताया कि इंडियानापोलिस प्रशासन और मेडिकल एसोसिएशन की मदद से 600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बढ़ाई हिम्मत: डॉ. डॉली
डॉ. डॉली बताती हैं कि उन्होंने पिछले एक महीने से अपनी मां से बात तक नहीं की। पिछले दिनों मदर्स डे पर उनका ही फोन आया था। मां ने कहा- ‘बेटी तुम जो काम कर रही हो उसे गंभीरतापूर्वक करते रहना, इसे कभी मत छोड़ना। आज तुम्हारी जरूरत समाज को है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed