फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump US Pakistan Deal announced after tariff on India know Prez policy on Trade agreement hindi news

Donald Trump: ट्रंप ने पाकिस्तान-दक्षिण कोरिया के साथ समझौते की घोषणा की; भारत पर टैरिफ का किया है एलान

Thu, 31 Jul 2025 03:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 03:28 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ नीतियों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। हालांकि, देर रात एक चौंकाने वाले फैसले में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ समझौता कर लिया है। जानिए ट्रंप ने और क्या कहा?

विज्ञापन
Donald Trump US Pakistan Deal announced after tariff on India know Prez policy on Trade agreement hindi news
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि 'किसी दिन' पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वे किसी दिन भारत को तेल बेचें!'
विज्ञापन


ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूसी सैन्य उपकरणों व ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है। ट्रंह ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में काफी व्यस्त रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अभी भारत के साथ बातचीत जारी; BRICS का जिक्र कर बोले- डॉलर पर हमला नामंजूर


दक्षिण कोरिया के साथ भी किया व्यापार समझौता
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ भी व्यापार समझौता कर लिया है। इस बात की राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका ने कोरिया गणराज्य के साथ एक पूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते के तहत, दक्षिण कोरिया अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इस निवेश का नियंत्रण अमेरिका के पास रहेगा, और मैं यह तय करूंगा कि यह पैसा कहां लगे। इसके अतिरिक्त, दक्षिण कोरिया 100 अरब डॉलर के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा। दक्षिण कोरिया ने अपने निवेश उद्देश्यों के लिए एक बड़ी राशि निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। इस राशि की घोषणा अगले दो हफ्तों में की जाएगी। जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस आएंगे। यह भी सहमति हुई है कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा और कार, ट्रक, कृषि आदि सहित अमेरिकी उत्पादों को स्वीकार करेगा। हम दक्षिण कोरिया के लिए 15% टैरिफ पर सहमत हुए हैं। अमेरिका पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: US-IND Trade: व्हाइट हाउस सलाहकार बोले- भारत से वार्ता पर ट्रंप निराश, 25% टैरिफ लगाना हो सकता है समस्या का हल

अन्य देश भी टैरिफ कम करने की बात कर रहे
ट्रंप ने यह भी कहा कि अन्य देश भी अब हमसे टैरिफ कम करने की बात कर रहे हैं। इससे अमेरिका का व्यापार घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पर पूरी रिपोर्ट सही समय पर दी जाएगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed