{"_id":"5d87968e8ebc3e01416b2f01","slug":"donald-trump-tweet-before-meeting-of-narendra-modi-in-howdy-modi-programme-in-houston-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउडी मोदी: ट्रंप ने ट्वीट कर आज के दिन को बताया अहम, पीएम ने दिया जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाउडी मोदी: ट्रंप ने ट्वीट कर आज के दिन को बताया अहम, पीएम ने दिया जवाब
Sun, 22 Sep 2019 09:48 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
हाउडी मोदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक साथ 50 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों को एक मंच से संबोधित करेंगे। अब से कुछ ही देर बाद मोदी और ट्रंप की मुलाकात होने वाली है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ह्यूस्टन में अपने दोस्त के साथ रहूंगा। टेक्सास में ये एक बड़ा दिन होगा। ट्रंप के ट्वीट पर पीएम मोदी ने भी रीट्वीट किया और लिखा कि जी हां ये सच में बड़ा दिन होगा। जल्द ही मुलाकात होगी। इसके बाद ट्रंप ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे महान भारत प्रेमी समुदाय से मिलने के लिए बेकरार हूं।
विज्ञापन
PM Narendra Modi to US President Donald Trump: It surely will be a great day. Looking forward to meeting you very soon. #HowdyModi https://t.co/wvOnUWhlS7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 22, 2019
ह्यूस्टन रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा: अच्छा समय बिताएंगे
इससे पहले, ह्यूस्टन रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम ह्यूस्टन जा रहे हैं और लोगों से भरे विशाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (मोदी) पूछा कि क्या मैं उनके साथ आ सकता हूं और मैंने स्वीकार कर लिया और हम वहां अच्छा समय बिताएंगे।’ ट्रंप यह भी कहा कि सुना है वहां भारी भीड़ होगी।