फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Thoughts on ending birthright citizenship in America

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता को खत्म करने पर विचार : डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 23 Aug 2019 03:58 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 03:58 AM IST
सार

  • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं
  • 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों में दक्षिणपंथी अमेरिकियों को लामबंद करना है
  • शरणार्थियों के लिए ट्रंप प्रशासन लगातार सख्त रवैया अपनाता रहा है

विज्ञापन
Donald Trump Thoughts on ending birthright citizenship in America
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका अब विदेशों से आने वाले उन पालकों के बच्चों को अपनाना बंद कर देगा जिनकी पैदाइश किसी अमेरिकी अस्पताल में हुई होती है। कई वर्षों से लागू इस कानून को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से ही विरोधी रुख रखते रहे हैं। उन्होंने अब स्पष्ट कहा है कि वे अमेरिका में जन्मजात नागरिकता खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल ये वह बच्चे होते हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नहीं होते हैं लेकिन अमेरिकी लोकतंत्र की उदारता के तहत देश की जमीन पर पैदा बच्चों को अमेरिकी नागरिकता मिल जाया करती थी। ट्रंप यह नागरिकता खत्म करने को लेकर अपने चुनाव पूर्व एजेंडे पर लौट आए हैं। इसका मकसद 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों में दक्षिणपंथी अमेरिकियों को लामबंद करना है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। स्पष्ट कहूं तो यह कानून कोरी बकवास है।’ उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जन्मजात नागरिकता यह है कि हमारी जमीन में आपका बच्चा हुआ है, आप सीमा पार से आते हैं, बच्चे को जन्म देते हैं, बधाई हो, बच्चा अब अमेरिकी नागरिक है। हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वादे पर लौटे ट्रंप

सीमा पार से आने वाले विदेशी आव्रजकों और शरणार्थियों के लिए ट्रंप प्रशासन लगातार सख्त रवैया अपनाता रहा है। मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने से लेकर शरणार्थियों को रोकना या ग्रीनकार्ड पर सख्ती इसी कड़ी का हिस्सा हैं। 2016 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने आक्रामक होकर कहा था कि जन्मजात नागरिकता के पक्ष में नहीं हैं। अब वे इसी वादे पर लौट रहे हैं।

अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखे जा सकेंगे प्रवासी बच्चे

ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि देश में लगी उस सीमा को हटाया जाएगा जिसके तहत यह निर्धारित किया जाता है कि अमेरिका में प्रवासी बच्चों को कब तक हिरासत में रखा जा सकता है। गृह सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह 1997 के फ्लोर सेटलमेंट एग्रीमेंट को समाप्त करने जा रहा है। इस बाध्यकारी कानून में कहा गया है कि सरकार प्रवासी बच्चों को 20 दिन से अधिक हिरासत में नहीं रख सकती है।

यह नई नीति 60 दिनों में लागू की जाना है जिसमें प्रवासी बच्चों या उनके परिवारों को हिरासत में रखने की सीमा खत्म हो जाएगी। इस कदम का मकसद प्रवासी की उन उम्मीदों को रोकना है जिसके तहत वे सोचते हैं कि गिरफ्तारी के बाद जल्द रिहा होते ही वे अमेरिकी आबादी में गायब होकर यहां बस लेंगे। ट्रंप ने कहा कि इन बच्चों को दुर्व्यवहार से बचाने और अवैध प्रवाह को रोकने के लिए हमें इन खामियों को बंद करना चाहिए, क्योंकि यह एक जरूरी मानवीय आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed