{"_id":"685a08dfa28a63bbd804b87a","slug":"donald-trump-thanks-iran-for-early-notice-ahead-of-retaliatory-attack-on-us-military-base-in-qatar-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: क्या ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों की पहले ही सूचना दी? ट्रंप के 'धन्यवाद' से मिले संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: क्या ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों की पहले ही सूचना दी? ट्रंप के 'धन्यवाद' से मिले संकेत
Tue, 24 Jun 2025 07:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:39 AM IST
सार
कतर के अल उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सेना पर ईरानी हमला ट्रंप की ओर ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद किया गया। यह अमेरिका के खिलाफ ईरान की पहली प्रत्यक्ष जवाबी कार्रवाई थी। इससे पहले शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अमेरिकी ने ईराकी परमाणु ठिकानों फोर्डो, नजांत और इस्फहान पर बी2 बमवर्षक, बंकर बस्टर और अन्य मिसाइलों से हमला बोला था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : X/@WhiteHouse
Please wait...
विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप ने कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमले से पहले सूचना देने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खाड़ी देश कतर में एक प्रमुख अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर किए गए जवाबी मिसाइल हमले के बारे में अमेरिका और उसके सहयोगियों को जल्दी सूचना देने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि तेहरान तीन प्रमुख ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी बमबारी का बदला लेने के बाद अब शांत बैठेगा और यह क्षण इस्राइल-ईरान युद्ध को रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शायद ही कोई नुकसान हुआ है। मैं ईरान को हमें पहले से सूचना देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिससे किसी की जान नहीं गई और कोई घायल भी नहीं हुआ। शायद ईरान अब क्षेत्र में शांति और सद्भाव की ओर बढ़ सकता है। मैं उत्साहपूर्वक इस्राइल को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।'
विज्ञापन
ट्रंप ने किया संघर्ष विराम का एलान
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि इस्राइल और ईरान ने पूर्ण और समग्र युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की है, लेकिन मंगलवार को हमले जारी रहने के कारण हालात स्पष्ट नहीं हो पाए। ट्रंप की यह घोषणा ईरान की ओर से कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सोमवार को सीमित मिसाइल हमले करने के तुरंत बाद आई, जो उसके परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी का बदला है।
विज्ञापन
एलान के कुछ देर बाद ही इस्राइल पर मिसाइल हमला
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इस्राइल स्थानीय तेहरान समयानुसार मंगलवार सुबह 4 बजे तक अपने हमले बंद कर देता है, तो ईरान भी अपने हमले रोक देगा, लेकिन उस समय-सीमा के लगभग एक घंटे बाद इस्राइल की सेना ने सायरन बजाते हुए अपने लोगों को चेतावनी दी कि ईरान ने उनकी ओर मिसाइलें दागी हैं। यरुशलम के आसमान पर कम से कम एक मिसाइल को मार गिराते हुए देखा गया। इसके बाद दिन बढ़ने पर दो और हमलों की चेतावनी दी गई। यह साफ नहीं है कि पता लगाए गए मिसाइल प्रक्षेपण युद्ध विराम की समय-सीमा पर क्या प्रभाव डालेंगे।