फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump tariffs war badly effect on us economy says fedral reserve chief jerome powell

Tariffs: टैरिफ वार से अमेरिका में बढ़ेगी महंगाई, सेंट्रल बैंक के प्रमुख बोले- आगे की राह मुश्किल

Thu, 17 Apr 2025 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

अमेरिका में केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के पास रोजगार बढ़ाने और महंगाई को नियंत्रण में रखने की जिम्मेदारी है। पॉवेल ने चेतावनी दी है कि टैरिफ वार के चलते रोजगार और महंगाई दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
donald trump tariffs war badly effect on us economy says fedral reserve chief jerome powell
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

ट्रंप प्रशासन द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ से वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ गया है और इसका असर विभिन्न उद्योगों पर पड़ा है। अब अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी है कि टैरिफ वार के चलते महंगाई बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन में जो नीतिगत बदलाव किए गए हैं, उनकी वजह से केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व  की परेशानी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


टैरिफ का अमेरिका अर्थव्यवस्था पर हो सकता है स्थायी असर
शिकागो में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जेरोम पॉवेल ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने जो टैरिफ बढ़ाए हैं, वे उम्मीद से कहीं ज्यादा हैं और इससे बनी अनिश्चितता की स्थिति अर्थव्यवस्था पर स्थायी असर डाल सकती है। पॉवेल ने कहा कि सरकार ने बहुत ही नीतिगत बदलाव किया है और इस बारे में क्या किया जाए, इसका हमें कोई अनुभव नहीं है। गौरतलब है कि अमेरिका में केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के पास रोजगार बढ़ाने और महंगाई को नियंत्रण में रखने की जिम्मेदारी है। पॉवेल ने चेतावनी दी है कि टैरिफ वार के चलते रोजगार और महंगाई दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- TIME: डोनाल्ड ट्रंप, मोहम्मद यूनुस दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल, किसी भारतीय को नहीं मिली जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के शेयर बाजार में देखी गई भारी गिरावट
टैरिफ वार के चलते अमेरिका में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। नैस्डैक में चार प्रतिशत से ज्यादा और एसएंडपी में तीन प्रतिशत से ज्यादा की कमी देखी गई। एनवीडिया जैसी कंपनियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ से कंपनी की लागत काफी बढ़ जाएगी। इसी तरह कई अन्य कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि टैरिफ के चलते अल्पकालिक असर जरूर पड़ेगा, लेकिन लंबे समय में अमेरिका को इससे फायदा होगा। 

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप ने 70 कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को दी पर्यावरणीय नियमों से छूट, चिंता में स्वास्थ्य विशेषज्ञ

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed