फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump suspends US foreign assistance for 90 days pending reviews Latest News Update

Donald Trump: ट्रंप ने 90 दिनों के लिए टाली यूक्रेन समेत सभी देशों की आर्थिक मदद; समीक्षा के बाद लेंगे फैसला

Tue, 21 Jan 2025 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Jan 2025 09:24 AM IST
सार

कार्यालय में वापस आने के पहले दिन ट्रंप की ओर से हस्ताक्षर किए गए आदेशों में से एक में कहा गया है कि विदेशी सहायता उद्योग और नौकरशाही अमेरिकी हितों के अनुरूप नहीं हैं। कई मामलों में यह अमेरिकी मूल्यों के विपरीत है।

विज्ञापन
Donald Trump suspends US foreign assistance for 90 days pending reviews Latest News Update
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए 90 दिनों के लिए यूक्रेन समेत सभी देशों की आर्थिक मदद निलंबित कर दी। आदेश के मुताबिक, सभी अमेरिकी विदेशी सहायता कार्यक्रमों को समीक्षा लंबित रहने तक 90 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, ताकि यह तय किया जा सके कि वे उनके नीतिगत लक्ष्यों पर खरे उतर रहे हैं या नहीं?

विज्ञापन


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आदेश से कौन-कौन प्रभावित होगा, क्योंकि कई कार्यक्रमों के लिए पैसे पहले ही आवंटित कर दिए गए हैं। अमेरिकी नियमों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विनियोजित धन यदि पहले से खर्च नहीं किया गया है, तो उसे खर्च किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


कार्यालय में वापस आने के पहले दिन ट्रंप की ओर से हस्ताक्षर किए गए आदेशों में से एक में कहा गया है कि विदेशी सहायता उद्योग और नौकरशाही अमेरिकी हितों के अनुरूप नहीं हैं। कई मामलों में यह अमेरिकी मूल्यों के विपरीत है। इससे विदेशी देशों में ऐसे विचारों को बढ़ावा देकर विश्व शांति को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है। यह देशों के आंतरिक, सामंजस्यपूर्ण और स्थिर संबंधों के सीधे विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका की कोई भी विदेशी सहायता इस तरह से वितरित नहीं की जाएगी, अमेरिका के राष्ट्रपति की विदेश नीति के साथ पूरी तरह से सहमत न हो। इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले सप्ताह सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्यों से कहा था कि हमारे द्वारा खर्च किया जाने वाला प्रत्येक डॉलर, हमारे द्वारा वित्तपोषित प्रत्येक कार्यक्रम और हमारे द्वारा अपनाई जाने वाली प्रत्येक नीति को तीन सरल प्रश्नों के उत्तर के साथ उचित ठहराया जाना चाहिए- क्या यह अमेरिका को सुरक्षित बनाता है? क्या यह अमेरिका को मजबूत बनाता है? क्या यह अमेरिका को अधिक समृद्ध बनाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed