{"_id":"5e2b7b048ebc3e4b4604e6db","slug":"donald-trump-supporters-say-impeachment-can-be-conducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के सहयोगी कहते दिखे ‘महाभियोग चलाया जा सकता है’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के सहयोगी कहते दिखे ‘महाभियोग चलाया जा सकता है’
Sat, 25 Jan 2020 04:48 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Jan 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों के रूप में बैठे 100 सीनेटरों के बीच अभियोजकों ने पुराने वीडियो चलाए। वीडियो में राष्ट्रपति के दो निकटवर्ती और बचावकर्ता कह रहे हैं कि सत्ता का दुरुपयोग निश्चित ही ऐसा अपराध है जिसके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस वीडियो से व्हाइट हाउस का यह दावा कमजोर हो गया कि कोई विशेष अपराध करने पर ही अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है।
महाभियोग प्रबंधकों में से एक और प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरी नाडलर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने निजी हित के खातिर किसी अन्य देश से हमारे चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए कह कर अपने कार्यालय की शक्तियों का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने खुलेआम अपनी शपथ का उल्लंघन किया। राष्ट्रपति का आचरण गलत है। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही के दूसरे दिन सीनेट के अभियोग प्रबंधकों ने दलीलें पेश करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के इस दावे को खारिज किया कि ट्रंप ने चुनाव में यूक्रेन से मदद लेने के लिए कुछ भी गलत नहीं किया।
विज्ञापन