फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump supporters of violence on Parliament Capital wanted to kill elected officials in US

अमेरिका: निर्वाचित अधिकारियों की हत्या करना चाहते थे संसद कैपिटल पर हिंसा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप समर्थक

Sat, 16 Jan 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump supporters of violence on Parliament Capital wanted to kill elected officials in US
Trump Supports at US parliament capital hill - फोटो : PTI

अमेरिका के सरकारी वकीलों ने अदालत को बताया कि अमेरिकी संसद कैपिटल पर हिंसा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भीड़ की मंशा निर्वाचित अधिकारियों की हत्या करना था। इस हिंसा में शामिल अरिजोना के एक आरोपी जैकब चैंस्ले के खिलाफ दाखिल प्रस्ताव में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


वकीलों ने कहा कि जहां उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने थोड़ी देर पहले सभा की अध्यक्षता की थी, चैंस्ले उस मंच पर चढ़ कर पेंस के लिए धमकी भरा नोट लिखा, यह केवल वक्त की बात है, न्याय होने जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें, अमेरिका में आम चुनाव में हार के बाद इलेक्टोरल कॉलेज, अदालत और अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने पिछले हफ्ते पूरी संसद को बंधक बना लिया था। इसके चलते पूरे शहर में अफरा-तफरी मची रही। ट्रंप के समर्थकों ने उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनके अधिकारियों को भी अंदर जाने से रोक दिया था। जिसके बाद वाशिंगटन की मेयर ने शहर में 15 दिन तक आपातकाल बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में हुई इस हिंसक उपद्रव से पूरी दुनिया में अमेरिकी लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली थी। अमेरिकी संसद की इमारत (कैपिटल हिल) के आसपास जब पूरे इलाके को खाली कराया गया तब ट्रंप समर्थकों के पास से बंदूकों के अलावा संदिग्ध विस्फोटक डिवाइसें भी मिलीं जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। दंगाई लोग प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कार्यालय में भी पहुंचे और तोड़फोड़ की।


ट्रंप की ही पार्टी के नेता और देश के उपराष्ट्रपति जब इमारत में घुसने की कोशिश करने लगे तब भवन को बंधक बनाए उपद्रवियों ने उन्हें और उनके अधिकारियों को रोक दिया। बाद में पुलिस दखल के बाद वे अंदर गए। बिगड़ते हालात के बीच वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने 15 दिनों तक आपातकाल बढ़ाने का एलान कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed