फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump signs order that likely sets in motion a future ban on transgender troops in us army

Trump: अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर लगेगा प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

Tue, 28 Jan 2025 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

आदेश के बाद उन सैनिकों की भी बहाली हो सकेगी, जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन लगवाने से इनकार के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। पीट हेगसेथ की नियुक्ति के बाद अमेरिका अंतरिक्ष में मिसाइल डिफेंस शील्ड तैनात करने की दिशा में भी काम शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Donald Trump signs order that likely sets in motion a future ban on transgender troops in us army
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लग सकती है। कार्यकारी आदेश के तहत नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन नीति की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के बाद ट्रांसजेंडर्स सैनिकों के अमेरिकी सेना में भर्ती पर रोक लगाने का फैसला कर सकते हैं। साथ ही इस आदेश के बाद उन सैनिकों की भी बहाली हो सकेगी, जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन लगवाने से इनकार के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। पीट हेगसेथ की नियुक्ति के बाद अमेरिका अंतरिक्ष में मिसाइल डिफेंस शील्ड तैनात करने की दिशा में भी काम शुरू करेगा। 
विज्ञापन


क्या है ट्रांसजेंडर्स को लेकर आदेश
ट्रंप ने अपने आदेश में कहा है कि 'अपने जैविक लिंग के अलावा किसी अन्य लिंग के रूप में पहचाने जाने वाले सैनिकों द्वारा की गई सेवा 'एक सैनिक की सम्मानजनक, सत्यनिष्ठ और अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता के साथ टकराव करती है, यहां तक कि उसके निजी जीवन में भी और सैन्य तैयारी के लिहाज से भी हानिकारक है। इसलिए इस मामले को संबोधित करने के लिए एक संशोधित नीति की जरूरत है। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रांसजेंडर्स सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कानूनी कार्यवाही के चलते वह ऐसा नहीं कर सके थे। बाद में जो बाइडन ने सत्ता संभालने के बाद इस फैसले को पलट दिया था। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष में मिसाइल डिफेंस सिस्टम स्थापित करने की तैयारी
अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने यूएस स्पेस कमांड और यूएस स्पेस फोर्स की स्थापना की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाया है कि अंतरिक्ष उनकी प्राथमिकता में है। अब ट्रंप ने अंतरिक्ष में मिसाइल डिफेंस सिस्टम स्थापित करने की दिशा में काम करने के लिए पेंटागन को निर्देश दिया है। अमेरिका का आरोप है कि चीन, रूस और अन्य देश अंतरिक्ष में हथियारीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। अब अमेरिका ने भी इस दिशा में काम करने का फैसला किया है। स्पेस फोर्स को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रंप ने अपने एक आदेश में इस्राइल के आयरन डोम की तर्ज पर भी एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन न लेने वाले सैनिकों की होगी बहाली
साल 2021 में करीब आठ हजार सैनिकों ने कोरोना वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आदेश न मानने के चलते इन सैनिकों को सेना से निकाल दिया गया था। अब ट्रंप इन सैनिकों को वापस बहाल करने की तैयारी कर रहे हैं। इन सैनिकों को उनकी पुरानी रैंक पर और पूरी सैलरी के साथ बहाल किया जाएगा। हालांकि उन्हें फिटनेस साबित करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना से निकाले गए आठ हजार सैनिकों में से सिर्फ 113 ने ही वापस सेना जॉइन करने में रुचि दिखाई है। 


ट्रंप ने एक आदेश के तहत सेना और तटरक्षा बल में विविधता, समावेश और समानता सुनिश्चित करने वाले डीईआई अधिकारियों को भी नौकरी से निकालने का निर्देश दिया है। बाइडन सरकार में हर सरकारी और निजी विभाग में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए डीईआई विभाग की शुरुआत की गई थी। हालांकि ट्रंप ने डीईआई विभाग को ही खत्म करने का आदेश दे दिया था। अब सेना में भी इस विभाग से जुड़े लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed