Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Signals Tough Stance on Iran Deal, Says Military Action Still an Option

US Iran War: 'गलती की तो फिर शुरू हो सकते हैं हमले', ईरान को ट्रंप का सख्त संदेश; परमाणु क्षमता पर भी नजर

Sun, 03 May 2026 05:04 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Sun, 03 May 2026 05:04 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव पर कहा कि डील पर विचार जारी है। साथ ही उन्होंने मिसाइल क्षमता खत्म करने और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई की संभावना भी जताई।

विज्ञापन
Donald Trump Signals Tough Stance on Iran Deal, Says Military Action Still an Option
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के ताजा प्रस्ताव को लेकर अमेरिका का रुख फिलहाल सतर्क लेकिन सख्त नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी है। उन्होंने संकेत दिए कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, पर इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने बातचीत की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा 'हम ईरान के मामले में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपने नेतृत्व को लेकर स्पष्टता नहीं है। मैं इस प्रस्ताव पर नजर रख रहा हूं। उन्होंने सौदे की रूपरेखा साझा की है और अब वे इसका पूरा विवरण देने वाले हैं।' उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका ईरान के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहा, लेकिन हर पहलू को बारीकी से परखा जा रहा है।
विज्ञापन


मिसाइल क्षमता पर सख्त रुख
ईरान की सैन्य ताकत, खासकर उसकी मिसाइल निर्माण क्षमता को लेकर ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि ईरान की बची हुई मिसाइल क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। ट्रंप ने इस पर कहा 'मैं इसे पूरी तरह खत्म करना चाहूंगा। ऐसा करने से वे दोबारा अपनी क्षमता बढ़ाने की शुरुआत नहीं कर पाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी बरकरार
ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अगर ईरान की ओर से कोई आक्रामक या गलत कदम उठाया जाता है, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।  उन्होंने कहा 'अगर वे कोई गलत कदम उठाते हैं या अनुचित व्यवहार करते हैं तो कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन यह संभावना पूरी तरह से बनी हुई है।'


प्रस्ताव पर जल्द होगा अंतिम निर्णय
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि वे जल्द ही ईरान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को लेकर संदेह भी जताया। उन्होंने लिखा 'मैं जल्द ही उस योजना की समीक्षा करूंगा जो ईरान ने हमें भेजी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे स्वीकार करना आसान होगा, क्योंकि पिछले 47 वर्षों में जो कुछ हुआ है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed