फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says US wants to send a team of experts to China to investigate Coronavirus reality

कोरोना वायरस की जांच के लिए अमेरिका विशेषज्ञों की एक टीम चीन भेजना चाहता है: ट्रंप

Mon, 20 Apr 2020 01:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says US wants to send a team of experts to China to investigate Coronavirus reality
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन की बीच जारी वाकयुद्ध दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस के बारे में पता लगाने के लिए अमेरिका विशेषज्ञों की एक टीम चीन भेजना चाहता है।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले ही ट्रंप चीन से कह चुके हैं कि अगर वह जानबूझकर इस वायरस को दुनिया भर में फैलाने के लिए जिम्मेदार पाया गया तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। इस वायरस से अब तक दुनिया भर में 165,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 40 हजार से ज्यादा अमेरिकी हैं।
विज्ञापन


रविवार को व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में कोरोना वायरस को प्लेग बताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह चीन से खुश नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में चीन के मध्य शहर वुहान से यह महामारी उभरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि हमने चीन से काफी पहले बात की थी कि वह बताए कि वहां क्या हो रहा है। हम वहां जाना चाहते हैं। हम यह देखना चाहते हैं कि वहां क्या चल रहा है। और हमें वहां नहीं बुलाया गया, मैं आपको यह बात बता सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं व्यापार वार्ता से बेहद खुश था, बहुत खुश था और फिर हमें इस प्लेग के बारे में पता चला और मैं तब से खुश नहीं हूं।

अमेरिका ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि कहीं यह खतरनाक वायरस वुहान के विज्ञान संस्थान से तो बाहर नहीं आया है। ट्रंप बार-बार कोरोना वायरस से निपटने के चीन के तरीकों पर निराशा जाहिर कर चुके हैं। वह यह कह चुके हैं कि इस संकट से निपटने में बीजिंग ने वाशिंगटन के साथ शुरुआत में न तो सहयोग किया और न ही पारदर्शिता बरती।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जांच के आधार पर हम पता लगाने जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी थी कि अगर वह इस वायरस को जानबूझकर फैलाने के लिए जिम्मेदार पाया गया तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।


वहीं विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ट्रंप पर यह आरोप लगा रही है कि ट्रंप यह झूठा दावा कर रहे हैं कि उन्होंने चीन से आने जाने पर प्रतिबंध लगाकर जल्दी इस संबंध में कदम उठाए जबकि यह कदम उठाने में देर हो चुकी थी और वह फरवरी तक इस वायरस को कमतर आंकते रहे। अमेरिका में इस वायरस से सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क प्रभावित है और यहां अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed