फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says India biggest tariff charger; vows to reciprocate if elected to power news in hindi

US: ट्रंप का दावा- सबसे अधिक आयात शुल्क वसूलता है भारत; सत्ता में आने पर सभी से बराबरी का कर लगाने का संकल्प

Fri, 11 Oct 2024 10:28 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:28 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को फिर से अमीर बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है यानी समान लेन-देन करना। 

विज्ञापन
Donald Trump says India biggest tariff charger; vows to reciprocate if elected to power news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने पर पारस्परिक कर लगाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सभी अहम देशों में से भारत विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है। 

विज्ञापन


'समान लेन-देन करना मेरी पहली योजना'
ट्रंप ने डेट्रायट में एक प्रमुख आर्थिक नीति भाषण में कहा, 'शायद अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से अमीर बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है यानी समान लेन-देन करना। यह एक ऐसा शब्द है जो मेरी योजना में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आम तौर पर आयात शुल्क नहीं लगाते हैं। मैंने इस प्रक्रिया को वैन और छोटे ट्रकों आदि के साथ शुरू किया। यह बहुत अच्छा था। हम वास्तव में शुल्क नहीं लेते हैं। चीन हमसे 200 प्रतिशत आयात शुल्क वसूलेगा। ब्राजील आयात शुल्क लेने में काफी आगे है। मगर सबसे अधिक आयात शुल्क लेने वाला देश भारत है।'
विज्ञापन


भारत को लेकर पूर्व राष्ट्रपति का दावा
उन्होंने कहा, 'भारत बहुत अधिक आयात शुल्क लेता है। हमारे भारत के साथ अच्छे संबंध हैं। खासकर मोदी से। वह एक महान नेता, महान शख्स हैं। वास्तव में वह एक महान व्यक्ति हैं। उन्होंने दोनों देशों को एकजुट किया। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया, मगर वे शायद उतना ही शुल्क भी लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ले डेविडसन को लेकर सुनाया एक किस्सा
उन्होंने डेट्रायट आर्थिक क्लब के सदस्यों से आगे कहा, 'मेरा मतलब, मुझे लगता है कि वे शायद कई मायनों में, चीन से अधिक शुल्क लेते हैं। लेकिन वे इसे मुस्कान के साथ करते हैं। वे एक तरह से अच्छा शुल्क लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारत से खरीदने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे तीसरे या दूसरे वर्ष के दौरान बहुत समय पहले व्हाइट हाउस में हार्ले डेविडसन के प्रमुख आए थे। मैं उनसे मिला। वे विस्कॉन्सिन के रहने वाले थे। मैंने कहा, कैसा चल रहा है कारोबार? तो उन्होने कहा अच्छा अच्छा। मैंने फिर पूछा बेकार देश कौन से हैं? तो उन्होंने कहा कि खैर, भारत बहुत मजबूत है। उन्होंने मुझे कुछ अन्य नाम दिए। मैंने पूछा क्यों? उन्होंने कहा कि आयात शुल्क। मैंने कहा, वो क्या है? तो उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा आयात शुल्क लगना।'

अब भारत के साथ अपना व्यवसाय कर रहे
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने कहा कि आप कई मोटरसाइकिलें बेचते हैं क्योंकि आपको लगता है कि लोग हार्ले खरीदना चाहते हैं। तो कंपनी ने कहा कि नहीं, हम भारत में बहुत कम बेचते हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि हम वहां जाएं। उनका कहना है कि अगर वहां जाते हैं और वहां अपना संयंत्र बनाते हैं, तो हमसे कोई शुल्क नहीं लेंगे। हम जो चाहें कर सकते हैं। मैंने (ट्रंप) कहा कि मुझे यह पसंद नहीं है। और मैं देखता हूं कि वे वहां गए और उन्होंने संयंत्र का निर्माण किया और अब वे भारत के साथ अपना व्यवसाय कर रहे हैं। वे शायद भारत के बाहर भी ऐसा करते हैं। उन्होंने कई देशों में एक बहुत बड़ा संयंत्र बनाया, वे ऐसा करते हैं। फिर अचानक सुनन में आता है कि वे मिल्वौकी छोड़ रहे हैं या वे जहां भी स्थित हो सकते हैं, वहां जा रहे हैं।'




ट्रंप की यह टिप्पणी इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा के बाद आई है। पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सबसे अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि भारतीय नेता मेरे मित्र हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी और भारत। वह मेरे मित्र हैं। वह महान है। लेकिन बाहर से ऐसा लगता है कि वह तुम्हारे पिता हैं। वह सबसे अच्छे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed