फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump says he's shortening 50-day deadline for Russia to end the war in Ukraine

Trump: पुतिन पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- रूस को यूक्रेन से जल्द समझौता करना ही होगा; 50 दिनों की समयसीमा घटाई

Mon, 28 Jul 2025 10:21 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 10:21 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को आखिरी चेतावनी दी है। इस दौरान ट्रंप ने रूस के लिए अंतिम डेडलाइन भी सेट कर दी है।

विज्ञापन
donald Trump says he's shortening 50-day deadline for Russia to end the war in Ukraine
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराजगी जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस को यूक्रेन से समझौता करने की नई समय सीमा अब से '10-12 दिन' की है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से समझौता करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी गई 50 दिनों की समयसीमा को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे लेकर जब उनसे पूछा गया कि नई समय सीमा क्या है? तो उन्होंने कहा कि अब आज से यह  10 या 12 दिन बाद है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब रूस ने यूक्रेन पर रातोंरात 300 से अधिक ड्रोन, चार क्रूज मिसाइलें और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने रूस पर कड़े टैरिफ लगाने की दी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते पहले कहा था कि अगर सितंबर की शुरुआत तक शांति समझौता नहीं होता है, तो वह रूस पर "कड़े टैरिफ" लगाएंगे। उन्होंने लड़ाई रोकने के यूक्रेनी शहरों पर बमबारी को लेकर पुतिन से नाराजगी भी जताई थी। ट्रंप ने कहा कि वह रूस को केवल 10 से 12 दिन का समय देंगे, यानी 7 से 9 अगस्त तक शांति प्रयासों में प्रगति होनी चाहिए। इस योजना में रूस के व्यापारिक साझेदारों पर भी माध्यमिक प्रतिबंध और टैरिफ लगाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसका औपचारिक एलान सोमवार देर शाम या मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान कहा, अब और इंतजार करने की कोई वजह नहीं है। हमें कहीं कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है।  पुतिन को अब समझौता करना होगा। बहुत से लोग मर रहे हैं।  ट्रंप ने एक बार फिर पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि वह युद्ध खत्म करने की बात तो करते हैं, लेकिन यूक्रेनी नागरिकों पर हमले जारी रखते हैं। ट्रंप बोले, युद्ध ऐसे खत्म नहीं होता। मैं राष्ट्रपति पुतिन से निराश हूं। 


ये भी पढ़ें: UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात, गाजा के हालात पर हुई चर्चा

ट्रंप ने अपनी तारीफ में खुद पढ़े कसीदे
स्कॉटलैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे राष्ट्रपति न होते, तो दुनिया में छह बड़े युद्ध हो सकते थे। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी शामिल था। उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया विवाद को व्यापार वार्ता के जरिए शांत करने का दावा किया। इसके अलावा, उन्होंने रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच शांति समझौता और सर्बिया-कोसोवो में संभावित संघर्ष को रोकने का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed