फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump said usa will impose tariffs on china if it attack taiwan

Donald Trump: चीन ने ताइवान पर हमला किया तो क्या करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने जानिए क्या दिया जवाब

Sat, 19 Oct 2024 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2024 08:53 AM IST
सार

ट्रंप से पूछा गया कि चीन द्वारा ताइवान की घेराबंदी कर दी जाती है, तो क्या उसे तोड़ने के लिए वे अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करेंगे? तो ट्रंप ने कहा कि चीन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका बहुत सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
donald trump said usa will impose tariffs on china if it attack taiwan
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ताइवान पर चीन के हमले का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके चलते अमेरिका और चीन के रिश्तों में भी तनाव है। अब चूंकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है तो इसे लेकर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आए और चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वे चीन पर भारी टैरिफ लगा देंगे। 
विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा गया ताइवान का सवाल
दरअसल एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप से ताइवान चीन विवाद पर सवाल किया गया तो ट्रंप ने कहा कि 'अगर चीन, ताइवान में दाखिल होता है तो मैं चीन के सामान पर 150-200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।' इस पर ट्रंप से पूछा गया कि चीन द्वारा ताइवान की घेराबंदी कर दी जाती है, तो क्या उसे तोड़ने के लिए वे अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करेंगे? तो ट्रंप ने कहा कि चीन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका बहुत सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप भारत पर भी टैरिफ लगाने की बात कह चुके हैं
गौरतलब है कि ट्रंप अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत अक्सर भारत और चीन द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ का जिक्र करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया था कि भारत, सभी प्रमुख देशों में से विदेशी उत्पादों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। डेट्रॉयट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि 'भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। खासकर नरेंद्र मोदी के साथ, वह एक महान नेता हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि वे कई मायनों में चीन से भी ज्यादा शुल्क लेते हैं। वे इसे मुस्कुराहट के साथ करते हैं।' ट्रंप ने कहा कि अगर वे सत्ता में लौटे तो ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों पर वे भी उतना ही टैरिफ लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed