फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump said to impose tariffs on imports from Canada Mexico China for illigal immigrants

Donald Trump: ट्रंप ने बढ़ाई कनाडा-चीन की परेशानी, इस बात से नाराज होकर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का किया एलान

Tue, 26 Nov 2024 08:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2024 08:19 AM IST
सार

ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा कई पोस्ट में कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही वे सबसे पहला काम कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने का ही करेंगे। 

विज्ञापन
donald trump said to impose tariffs on imports from Canada Mexico China for illigal immigrants
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वे कनाडा, मैक्सिको से आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने यह एलान अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की लगातार बढ़ती आमद से नाराज होकर किया है। साथ ही ट्रंप ने देश में अवैध रूप से आ रही ड्रग्स के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है और चीन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


कनाडा और मैक्सिको चाहें तो एक दिन में रोक सकते हैं अवैध अप्रवासन
ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा कई पोस्ट में कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही वे सबसे पहला काम कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने का ही करेंगे। ट्रंप ने लिखा कि हजारों लोग मैक्सिको और कनाडा से अमेरिका में दाखिल हो रहे हैं और वे अपने साथ ड्रग्स और अपराध लेकर आ रहे हैं। कनाडा और मैक्सिको चाहें तो इन अवैध अप्रवासियों को रोक सकते हैं और उनके पास ऐसा करने की शक्ति भी है। इसलिए कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा और जब तक कनाडा और मैक्सिको, अमेरिका में उनकी सीमा से आ रहे अवैध अप्रवासियों को नहीं रोकते, तब तक उन्हें भारी-भरकम टैरिफ देना होगा। 
विज्ञापन


चीन से होती है ड्रग्स फेंटानिल की सप्लाई
ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा और कहा कि चीन से अमेरिका में ड्रग्स, खासकर फेंटानिल बड़े पैमाने पर आ रही है। उन्होंने पूर्व में भी चीन के सामने ड्रग्स का मुद्दा उठाया है और चीन ने भी ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन उसके बावजूद अमेरिका में फेंटानिल ड्रग्स की आमद बदस्तूर जारी है। ऐसे में हमारी सरकार चीन पर ड्रग्स न रोक पाने के लिए तय टैरिफ से अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed