फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump said- Fox News Channel is not loyal to us

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- फॉक्स न्यूज चैनल हमारे प्रति नहीं रहा निष्ठावान

Thu, 29 Aug 2019 01:31 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 29 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump said- Fox News Channel is not loyal to us
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को शिकायत की कि अब फॉक्स न्यूज टेलीविजन नेटवर्क उनके लिए निष्ठावान नहीं रहा है और अब वह उनके लिए काम करना बंद कर चुका है।

विज्ञापन


ट्रंप ने फॉक्स टेलीविजन नेटवर्क को लेकर कई ट्वीट में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि फॉक्स अब हमारे के लिए काम नहीं कर रहा है! ट्रंप का मानना है कि चैनल ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके विपक्षियों को प्रसारण में ज्यादा समय दिया है।
विज्ञापन


ट्रंप अपने कार्यकाल में अपनी अच्छी कवरेज के लिए फॉक्स पर भरोसा करते थे। ऐसे समय में जब फर्जी खबर को लेकर ट्रंप नियमित तौर पर दूसरे नेटवर्क को निशाना बनाते रहे हैं तब कम से कम वह अपने अनुसार ठीक कवरेज के लिए फॉक्स पर भरोसा करते थे और उनके शीर्ष सहयोगी भी नियमित वहां साक्षात्कार देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता सारा सैंडर्स भी अब इस नेटवर्क से जुड़ गई हैं। पिछले कुछ समय से ट्रंप एक रूढ़िवादी न्यूज चैनल ओएएनएन को बढ़ावा दे रहे है जो उनके प्रति वफादार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed