फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump s supporters clash with anti protesters violence in Washington

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और विरोधी प्रदर्शकारी भिड़े, वाशिंगटन में हुई हिंसा

Sun, 15 Nov 2020 03:44 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 15 Nov 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump s supporters clash with anti protesters violence in Washington
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन - फोटो : ANI

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में गड़बड़ी होने के दावों के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग वाशिंगटन की सड़कों पर उतर आए और इस दौरान हिंसा भी हुई। राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को विजेता घोषित किए जाने के एक सप्ताह बाद शनिवार को ‘मिलियन मागा मार्च’’ निकाला गया जो दिन भर शांतिपूर्ण रहा लेकिन रात होते- होते ट्रंप के समर्थकों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।

विज्ञापन



व्हाइट हाउस से महज पांच ब्लाक दूर शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। खबरों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान 20 वर्षीय एक व्यक्ति को किसी ने चाकू मार दिया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह व्यक्ति ‘ब्लैक लाइफ मैटर’’ प्रदर्शनकारियों से जुड़ा था। खबरों के मुताबिक यह झड़प कई मिनट तक चली ,बाद में पुलिस ने आकर स्थिति को काबू में किया। अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (मागा) के प्रदर्शकारी वाशिंगटन डीसी में इकट्ठा हुए और उन्होंने कहा कि ट्रंप चुनाव जीते हैं और वे अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए शहर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया एजेंसी के अनुसार, ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप समर्थकों पर कथित रूप से अंडे फेंके। ट्रंप ने बाद में ट्वीट कर आरोप लगाया कि समाचार चैनल उनके समर्थन में जुटी भारी भीड़ को नहीं दिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘मागा’ रैली की एक तस्वीर भी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed