US: हश मनी केस खारिज करने की अपील कर सकते हैं ट्रंप; वकीलों के पास दो दिसंबर तक का समय, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
ट्रंप को वर्ष 2016 के मई महीने में एक समझौते को छुपाने के लिए अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेरफेर करने का दोषी ठहराया गया था। आरोप है कि उन्होंने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंध बनाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए धन देने (हश मनी) के मामले में न्यूयॉर्क राज्य के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप को आपराधिक मामले को खारिज करने के लिए प्रस्ताव दायर करने की अनुमति दे दी। मर्चेन ने ट्रंप को अपना मामला खारिज करने के लिए प्रस्ताव दायर करने के लिए 2 दिसंबर की समय सीमा तय की है। साथ ही अभियोजकों को जवाब देने के लिए 9 दिसंबर तक का समय दिया है।
बता दें कि इस मामले में ट्रंप को इस साल के शुरू में दोषी पाया गया था। 78 वर्षीय ट्रंप को 26 नवंबर को सजा सुनाई जानी थी। मर्चेन ने सजा सुनाए जाने की कोई नई तारीख तय नहीं की है। उन्होंने यह भी संकेत नहीं दिया कि कार्यवाही कब तक के लिए रोकी गई है। बता दें कि बीते मंगलवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने न्यायाधीश के समक्ष तर्क दिया था कि ट्रंप के आपराधिक मामलों को खारिज कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता है और यदि उन्हें सजा दी जाती है तो राष्ट्रपति बनने से जुड़ी प्रक्रिया में देरी हो सकती है और इससे नई सरकार के गठन पर असर पड़ेगा। मंगलवार को दायर और बुधवार को सार्वजनिक किए गए पत्र में, रिपब्लिकन राष्ट्रपति-चुनाव के वकीलों ने न्यूयॉर्क राज्य के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जुआन मर्चेन से 2 दिसंबर तक अपनी दलीलें पेश करने के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव दायर करने की अनुमति मांगी थी।
क्या है हश मनी मामला
बता दें कि ट्रंप को वर्ष 2016 के मई महीने में एक समझौते को छुपाने के लिए अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेरफेर करने का दोषी ठहराया गया था। आरोप है कि उन्होंने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंध बनाए थे। इसके बाद स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने ऐसा इसलिए किया, ताकि मतदाताओं तक उनकी आपत्तिजनक कहानियां ना पहुंचें।
हालांकि ट्रंप का कहना था कि उनके खिलाफ गढ़ी गई सभी कहानियां झूठी हैं। उन्होंने दावा किया था कि व्यावसायिक रिकॉर्ड में किसी भी तरह की हेरफेर नहीं की गई। ट्रंप के अनुसार, उनके चुनाव अभियान को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से योजना बनाई गई थी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन्हें किसी अपराध में दोषी पाया गया है।