Canada: 'कितना महान राष्ट्र होगा'; ट्रूडो के इस्तीफे पर ट्रंप का बयान; अमेरिका के 51वें राज्य वाला रुख दोहराया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया था कि अमेरिका अब कनाडा को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी का बोझ नहीं उठा सकता, जिसकी कनाडा को बने रहने के लिए आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपना पुराना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रूडो ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया था कि अमेरिका अब कनाडा को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी का बोझ नहीं उठा सकता, जिसकी कनाडा को बने रहने के लिए आवश्यकता है।
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर कनाडा अमेरिका में विलय करता है, तो वहां कोई टैरिफ नहीं होगा, कर कम हो जाएंगे और वे रूसी-चीनी जहाजों के खतरे से सुरक्षित रहेंगे, जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में बहुत से लोग 51वें राज्य होने का लुत्फ उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कनाडा अमेरिका के साथ जुड़ता है तो दोनों देशों के लिए यह एक महान राष्ट्र बन जाएगा।
ट्रंप का यह बयान तब आया है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को घोषणा की कि जैसी ही लिबरल पार्टी को नया नेता मिल जाएगा, वे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। ट्रूडो ने यह भी कहा कि उन्होंने लिबरल पार्टी अध्यक्ष से प्रधानमंत्री पद के लिए नए उम्मीदवार की तलाश शुरू करने के लिए बात की है।
जस्टिन ट्रूडो का बयान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, 'मैं पार्टी नेता के पद से तथा पार्टी द्वारा अगले नेता का चयन करने के बाद प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं...। अगर मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ी तो मैं अच्छा उम्मीदवार नहीं हो सकता। मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से प्रधानमंत्री पद के लिए नए उम्मीद की तलाश करने को कहा है।'
ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने गवर्नर जनरल मैरी साइमन को सलाह दी है कि कनाडा को संसद के नए सत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह 24 मार्च तक संसद को स्थगित करने के अनुरोध पर सहमत हैं।
ट्रूडो ने कहा, 'हमने इस देश के लिए बहुत मेहनत की है। हम दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षण में हैं। कनाडा की मजबूती मुझे सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। मैं एक योद्धा हूं। मेरे शरीर की हर हड्डी मुझे लड़ने के लिए कहती है, क्योंकि मुझे कनाडाई लोगों की बहुत परवाह है और मैं इस देश की भी बहुत चिंता करता हूं। मैं हमेशा कनाडाई लोगों के सर्वोत्तम हित के लिए काम करूंगा। हालांकि, इस पर काम करने के बावजूद, कनाडा की संसद लंबे समय तक पंगु रही है, जो कि इतिहास में अल्पसंख्यक संसद का सबसे लंबा सत्र है। इसलिए आज सुबह, मैंने गवर्नर जनरल से कहा कि हमें संसद के नए सत्र की जरूरत है। उन्होंने मेरी बात मान ली है, और अब सदन 24 मार्च तक स्थगित रहेगा।'
परिवार के साथ भविष्य के बारे में सोचने का समय लिया: ट्रूडो
ट्रूडो ने आगे कहा, 'छुट्टियों के दौरान मैंने अपने परिवार के साथ अपने भविष्य के बारे में सोचने का समय लिया। मैंने अपने बच्चों को बताया कि मैं पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। यह देश अगले चुनाव में एक वास्तविक विकल्प का हकदार है, और यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है, मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता।'
ट्रूडो ने कहा- संभावित प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उम्मदवारी पेश नहीं करूंगा
ट्रूडो ने कहा कि वह संभावित प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करूंगा। लिबरल पार्टी हमारे देश की एक महत्वपूर्ण संस्था है। हमें 2021 में तीसरी बार कनाडा का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। मैं कभी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटता, लेकिन मैं यह सब कनाडाई लोगों और लोकतंत्र के हित में करता हूँ, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और यह साफ है कि आंतरिक लड़ाइयों के चलते मैं उस उम्मीदवार के रूप में नहीं रह सकता।'
ट्रूडो ने क्रिस्टिया फ्रीलैंड के बारे में भी की बात
कनाडा की पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के बारे में बात करते हुए ट्रूडो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह उप प्रधानमंत्री के रूप में काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा, 'क्रिस्टिया कई सालों से मेरी राजनीतिक साथी रही हैं। मुझे उम्मीद थी कि वह उप प्रधानमंत्री बनी रहेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ और करने का फैसला किया।'
ट्रूडो ने यह भी कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवर इस देश के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'पियरे पोलीवर का दृष्टिकोण हमारे देश के लिए सही नहीं है।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.