फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump regime Matt Gaetz Withdraws nomination as US attorney general news update in hindi

Matt Gaetz: डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के अटॉर्नी जनरल नहीं बनेंगे मैट गेट्ज, वापस लिया नाम

Thu, 21 Nov 2024 11:28 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:28 PM IST
सार

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग विभागों के लिए कद्दावर लोगों को नामित कर रहे हैं। उन्होंने अटॉर्नी जनरल पद के लिए  मैट गेट्ज को नामित किया था। हालांकि, गेट्ज ने नाम वापस ले लिया है। इस मामले में ट्रंप का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन
Donald Trump regime Matt Gaetz Withdraws nomination as US attorney general news update in hindi
डोनाल्ड ट्रंप और मैट गेट्ज (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा और अंतिम कार्यकाल 20 जनवरी, 2025 से शुरू होगा। पद संभालने से पहले ट्रंप अहम सरकारी विभागों और संवैधानिक पदों पर पदाधिकारियों को नामित कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पद के लिए मैट गेट्ज को नामित किया था, लेकिन गेट्ज ने पद संभालने से इनकार कर अपना नाम  वापस ले लिया है।
विज्ञापन


अब फ्लोरिडा के पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को नामित करेंगे
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि वे फ्लोरिडा के पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के पद के लिए नामित करेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा?
गेट्ज नाम वापस लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अटॉर्नी जनरल पद के लिए मैट गेट्ज को चुनने का उनका फैसला बिल्कुल सही था, लेकिन वे ध्यान भटकाने का कारण बनना नहीं चाहते थे। इसी दलील के साथ उन्होंने नाम वापस लेने का फैसला लिया है। ट्रंप ने गेट्ज की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


'गेट्ज का भविष्य शानदार है'
ट्रंप ने कहा, 'मैं अटॉर्नी जनरल बनने की प्रक्रिया में स्वीकृति देने के लिए मैट गेट्ज के हालिया प्रयासों की बहुत सराहना करता हूं।' उन्होंने गेट्ज की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम बहुत शानदार रहा है। हालांकि, वे प्रशासन के लिए ध्यान भटकाने का कारण नहीं बनना चाहते थे। उनके इस रवैये के कारण वे उनका बहुत सम्मान करते हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'मैट का भविष्य शानदार है। मैं उन महान चीजों को देखने के लिए उत्सुक हूं जो वे करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed