फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump Recep tayyip Erdogan turkey syria write letter for warning

तुर्की पर भड़के ट्रंप ने पत्र लिख राष्ट्रपति से कहा- मूर्ख मत बनो, वरना सजा भुगतने के लिए तैयार रहो

Thu, 17 Oct 2019 10:07 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 17 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Donald trump Recep tayyip Erdogan turkey syria write letter for warning
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तुर्की के समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन को इस बार पत्र लिखकर चेतावनी दी है। ट्रंप ने पत्र में लिखा कि 'मूर्ख मत बनो..होश में आ जाओ.. वरना सजा भुगतने के लिए तैयार रहो।' 

विज्ञापन


ट्रंप द्वारा यह पत्र एर्दोआन को तब लिखा गया है जब बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन करके एर्दोगन को सीरिया संघर्ष सुलझाने की हिदायत दी। साथ ही एर्दोगन को मॉस्को आने का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पत्र में लिखा है कि तानाशाह की तरह कठोर बनने की कोशिश मत करो, वरना बर्बाद हो जाओगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि आप अपने लक्ष्य को मानवीय तरीके से हासिल करो। वरना दुनिया आपको इतिहास में शैतान के रूप में याद करेगी। कठोर और जटिल आदमी मत बनो मुर्ख मत बनो। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपसे फोन पर भी बात करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले बयान को लेकर उन्होंने आगे कहा कि चलो एक अच्छा सौदा करते हैं। आप हजारों लोगों के कत्लेआम के लिए जिम्मेदार नहीं होना चाहते और मैं तुर्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार नहीं होना चाहता हूं। 

यह सही समय है आप एक अच्छा सौदा कर सकते हैं। जनरल मजलूम आप से बातचीत करना चाहते हैं। वह रियायतें देने के लिए भी तैयार हैं। आप दुनिया को निराश न करें। आप एक महान सौदा कर सकते है। 

ट्रंप ने तुर्की को सीरिया में हमलों की अनुमति देने की बात से इनकार किया
वहीं ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को सीरिया में कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाने की अनुमति देने की बात से बुधवार को इनकार किया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति एर्दोआन के फैसले ने मुझे चौंकाया नहीं क्योंकि वह काफी समय से ऐसा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से सीरिया से लगी सीमा पर सैनिक तैनात करना चाहते थे।

कुर्द फरिश्ते नहीं हैं: ट्रंप
तुर्की के हमलों में कुर्द सहयोगियों का साथ छोड़ने पर ट्रंप ने कहा कि कुर्द फरिश्ते नहीं हैं। ट्रंप तुर्की को उत्तरी सीरिया पर हमलों का मौका देने के लिए तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इन चिंताओं को खारिज कर दिया।


उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही जब उपराष्ट्रपति माइक पेंस और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को हमले रोकने के लिये मनाने की खातिर तुर्की जाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed