फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump ranks dead last as worst US president in history

US: सर्वे में दावा- ट्रंप रहे अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति, बाइडन की रैंकिंग ने भी चौंकाया, देखें लिस्ट

Wed, 21 Feb 2024 08:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 08:50 AM IST
सार

कॉस्टल कैरोलिना विश्वविद्यालय के वॉन और ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के रोटिंगहॉस ने 154 विद्वानों का सर्वे किया। ये लोग अधिकतर अमेरिकी राजनीति विज्ञान संघ से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Donald Trump ranks dead last as worst US president in history
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अब बस कुछ ही महीने दूर है। पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद कौन दुनिया के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति बनेगा इसका फैसला हो जाएगा। जिस तरह से रिपब्ल्किन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी में जो बाइडन अपने विपक्षियों पर बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, ये तय माना जा रहा कि इन दोनों के बीच मुकाबला देखा जा सकता है। हालांकि, इस बीच एक सर्वे सामने आया है जिसमें सभी 45 राष्ट्रपतियों में डोनाल्ड ट्रंप को सबसे खराब बताया है। वह इस सूची में सबसे अंतिम स्थान पर हैं। वहीं, जले पर नमक छिड़कने का काम बाइडन की रैंक ने किया है। उन्हें 14वें नंबर पर रखा गया है।  

विज्ञापन


सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप यहां तक कि उन लोगों से भी पीछे रहे, जो गृहयुद्ध को रोकने या उस हालात से उभारने में असफल रहे थे। सर्वेक्षण करने वाले राजनीतिक वैज्ञानिक जस्टिन वॉन और ब्रैंडन रोटिंगहॉस का कहना है कि बाइडन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह हो सकती है कि उन्होंने ट्रंप से राष्ट्रपति पद को बचाया। राष्ट्रपति नेतृत्व की अधिक पारंपरिक शैली को फिर से शुरू किया और इस साल फिर अपने पूर्ववर्ती के हाथों से पद को दूर रखने के लिए कमर कस रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है सर्वे
कॉस्टल कैरोलिना विश्वविद्यालय के वॉन और ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के रोटिंगहॉस ने 154 विद्वानों का सर्वे किया। ये लोग अधिकतर अमेरिकी राजनीति विज्ञान संघ से जुड़े हुए थे। उन्होंने लोगों को समझाया कि उनका लक्ष्य सबसे अच्छा राष्ट्रपति कौन रहा ये जानना है। इसमें आजतक रहे सभी 45 राष्ट्रपतियों को लिया गया। बता दें, साल 2015 और साल 2018 में भी इसी तरह का एक सर्वे किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दी गई रैंक
उन्होंने लोगों से प्रत्येक राष्ट्रपति को उनकी महानता के लिए 0 से लेकर 100 नंबर तक देने को कहा। 0 का मतलब था असफल, 50 का मतलब सामान्य और 100 का मतलब था महान। फिर उन्होंने प्रत्येक राष्ट्रपति के लिए औसत स्कोर की गणना की और उन्हें पहले से अंत तक का स्थान दिया।


इस साल की सर्वे में शीर्ष स्थान पर कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया। सूची में सिर्फ एक बड़ा बदलाव था वो ट्रंप।

यह लोग रहे पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर
सूची में सबसे पहले स्थान पर अब्राहम लिंकन रहे। उन्होंने देश में दासता को समाप्त किया। इतना ही नहीं गृह युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट थे, जिन्होंने ग्रेट डिप्ररेशन यानी महामंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका का मार्गदर्शन किया था। इसके अलावा, तीसरे स्थान पर पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन थे, जिन्होंने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी। सूची में अगले तीन स्थान पर  टेडी रूजवेल्ट, थॉमस जेफरसन और हैरी ट्रूमैन थे। पहले की सूची में नौ स्थान पर रहे बराक ओबामा इस साल सात नंबर पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed