फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump post We agreed to a Trade Deal between the United States and India

Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान

Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति आखिरकार बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसका एलान किया। हालांकि अभी डील को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं है। ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के बाद अब अमेरिका के साथ भी व्यापार समझौता होना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
donald trump post We agreed to a Trade Deal between the United States and India
भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?
  • ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री और एक ताकतवर और सम्मानित नेता मोदी से बात करना सम्मान की बात रही।' 
  • विज्ञापन
  • 'हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार, रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने पर बात हुई।' 
  • 'वह (पीएम मोदी) रूस से तेल खरीद रोकने और अमेरिका और खासकर वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं।'
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 'जिसके तहत अमेरिका कम पारस्परिक टैरिफ लगाएगा, और इसे 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।'
  • 'वे भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर शून्य कर देंगे।' 
  • 'प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से ज्यादा अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, बड़े पैमाने पर अमेरिकी सामान खरीदने की भी बात कही है।'
  • 'भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं, ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!' 
पीएम मोदी बोले- ये देश के 1.4 अरब लोगों के लिए अहम
ट्रंप के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अमेरिका ने 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह घोषणा भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि वह ट्रंप के साथ मिलकर भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह कदम दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा और 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाएगा।

बीते साल दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर शुरू हुई थी बातचीत
पिछले साल फरवरी में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की वॉशिंगटन में मुलाकात हुई थी, जिसमें दोनों नेताओं ने जल्द ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पहली किस्त को फाइनल करने पर सहमति जताई थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन व्यापार समझौते पर आगे बढ़ने में तब रुकावट आ गई जब ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, जिसमें रूस से कच्चे तेल की खरीद पर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत का दंडात्मक टैरिफ भी शामिल था।


सोमवार को पीएम मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत उस दिन हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिस्पर्धी निर्यात अर्थव्यवस्थाओं में भारत पर अन्य की तुलना में कम टैरिफ है। अमेरिका ने इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत, वियतनाम पर 20 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है।

व्यापार समझौता होने के मिल गए थे संकेत
बीते दिनों ही भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के बीच वर्चुअल बैठक हुई थी। उसके बाद से ही दोनों देशों के प्रतिनिधि लगातार संपर्क में थे और व्यापार समझौते पर सहमति बनाने की बातचीत चल रही थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed