फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump on h-1b visa said i like both side arguments

Donald Trump: एच-1बी वीजा पर ट्रंप का ये बयान भारतीयों को कर देगा खुश, मस्क भी कर चुके हैं समर्थन

Wed, 22 Jan 2025 09:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2025 09:28 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ड्रग्स बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली गुप्त वेबसाइट सिल्क रोड के संस्थापक रॉस उलब्रिच को माफ कर दिया है। उलब्रिच को 2015 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
donald trump on h-1b visa said i like both side arguments
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही एच-1बी वीजा को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। दरअसल ट्रंप समर्थक वर्ग एच-1बी वीजा का विरोध कर रहा है। हालांकि ट्रंप समर्थक ही एलन मस्क और विवेक रामास्वामी जैसे लोग एच-1बी वीजा का समर्थन कर चुके हैं। अब जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है तो इस बात पर सभी की नजरें थीं कि ट्रंप एच-1बी वीजा को लेकर क्या फैसला करते हैं। हालांकि अब ट्रंप के ताजा बयान से भारतीयों को खुश हो जाना चाहिए क्योंकि ट्रंप ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है और इसे जारी रखने के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि एच-1बी वीजा का सबसे ज्यादा लाभ लेने वाले लोगों में भारतीय ही शामिल हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने एच-1बी वीजा का किया समर्थन
दरअसल ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ओरेकल के सीटीओ लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ एक संयुक्त समाचार सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात की। इस दौरान एच-1बी वीजा को लेकर जब सवाल किया गया तो ट्रंप ने कहा कि 'मुझे इसके दोनों तर्क पसंद हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि हमारे देश में सक्षम लोग आएं, लेकिन मैं रुकना नहीं चाहता।' ट्रंप ने कहा कि 'मैं सिर्फ इंजीनियर्स के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि हर स्तर पर सक्षम लोग आने चाहिए।' 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि 'मैं एच-1बी वीजा कार्यक्रम को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मैं इस कार्यक्रम का उपयोग करता हूं। वाइन विशेषज्ञ, यहां तक कि वेटर, उच्च गुणवत्ता वाले वेटर, आपको सबसे अच्छे लोग मिलने चाहिए। इसलिए हमें गुणवत्ता वाले लोगों को लाना होगा। इससे हम अपने व्यवसायों का विस्तार कर रहे हैं और इसमें सभी का ध्यान रखा जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रम्प ने सिल्क रोड वेबसाइट के संस्थापक की आजीवन कारावास की सजा माफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ड्रग्स बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली गुप्त वेबसाइट सिल्क रोड के संस्थापक रॉस उलब्रिच को माफ कर दिया है। उलब्रिच को 2015 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। ट्रम्प ने अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले पूरे दिन उलब्रिच की मां से बात की थी। ट्रंप ने लिखा कि 'मुझे खुशी है कि मैंने उनके बेटे रॉस को पूर्ण और बिना किसी शर्त के क्षमादान दिया है। उसे दोषी ठहराने के लिए काम करने वाले लोग वही थे, जिन्हें मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। ट्रम्प ने उलब्रिच की जेल की सजा को हास्यास्पद भी कहा।


ट्रंप पहली यात्रा पर उत्तरी कैरोलिना, कैलिफोर्निया, नेवादा जाएंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली यात्रा पर लॉस एंजिलिस, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना का दौरा करेंगे। ट्रंप ने आग से तबाह हुए लॉस एंजिलिस की हरसंभव मदद का वादा किया और लॉस एंजिलिस को पर्याप्त फंड देने की बात कही। ट्रंप नेवादा भी जाएंगे और वहां उन्हें जिताने के लिए जनता को धन्यवाद देंगे। नेवादा पारंपरिक तौर पर डेमोक्रेट पार्टी का गढ़ माना जाता है।  

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed